Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत एक साल में 300 छक्के लगाने वाली पहली टीम:इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा टी-20 रनचेज; सिर्फ दूसरी बार मैच में 500+ रन बने

    5 hours ago

    1

    0

    वेस्टइंडीज ने रांची में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत को 6 विकेट से हरा दिया। टीम ने 250 रन का टारगेट 18.3 ओवर में हासिल कर लिया। यह भारत के खिलाफ टी-20 में सबसे बड़ा रनचेज भी है। भारत ने पहली पारी में 13 छक्के लगाए। इसके साथ ही टीम एक साल में 300 छक्के लगाने वाली पहली फुल मेंबर टीम बन गई। मैच में कुल 501 रन बने। यह सिर्फ दूसरी बार है, जब किसी टी-20 मैच में 500+ रन बने हैं। मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स्… 1. भारत ने इस साल 311 छक्के लगाए भारत ने 2026 के टी-20 इंटरनेशनल में 311 छक्के लगाए। पहली बार किसी फुल मेंबर यानी टेस्ट खेलने वाली टीम ने एक साल में 300 छक्के लगाए। इससे पहले भारत ने ही 2022 में 289 छक्के लगाए थे। 2. टी-20 में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रनचेज वेस्टइंडीज ने रांची में भारत के खिलाफ टी-20 का सबसे बड़ा रनचेज किया। इससे पहले भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में 223 रन का टारगेट चेज किया था। ओवरऑल टी-20 इंटरनेशनल में यह दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज है। साउथ अफ्रीका पहले नंबर स्थान पर है, जिसने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 259 रन का टारगेट हासिल किया था। 3. दूसरी बार टी-20 इंटरनेशनल में 500 रन बने रांची में 501 रन बने। यह मेंस टी-20 इंटरनेशनल का दूसरा मैच है, जब दोनों पारियों में मिलाकर 500 रन बने हो। पहले स्थान पर साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का मैच है। 2009 में सेंचुरियन में खेले गए इस मुकाबले में 517 रन बने थे। 4. रांची में 79 बाउंड्री लगीं भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में कुल 79 बाउंड्री लगीं। इनमें 46 चौके और 33 छक्के शामिल थे। मेंस टी-20 इंटरनेशनल के एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के नाम है। 2023 के इस मुकाबले में 81 बाउंड्री लगी थीं। 5. शाई होप वेस्टइंडीज के दूसरे फास्टेस्ट टी-20 सेंचुरियन होप ने रांची में 45 गेंद पर शतक पूरा किया। वे वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज टी-20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। पहले स्थान पर 39 गेंद के साथ जॉनसन चार्ल्स हैं। 6. होप टी-20 में 2 शतक लगाने वाले तीसरे वेस्टइंडीज बल्लेबाज होप ने टी-20 इंटरनेशनल में अपना दूसरा शतक लगाया। वे वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा टी-20 शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। इससे पहले क्रिस गेल और एविन लुईस यह कारनामा कर चुके हैं। 7. होप ने 15वीं बार टी-20 में 50+ स्कोर किया होप ने टी-20 इंटरनेशनल में 15वीं बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए। वे इस मामले में एविन लुईस के साथ दूसरे नंबर पर हैं। क्रिस गेल 16 फिफ्टी-प्लस स्कोर के साथ पहले स्थान पर हैं। यहां से मोमेंट्स… 1. पूरन ने 6 रन पर सैमसन का कैच छोड़ा 6 रन बनाकर खेल रहे संजू सैमसन का तीसरे ही ओवर में कैच छूटा। अकील हुसैन की दूसरी गेंद पर संजू सैमसन ने शॉट खेला। गेंद कवर पर खड़े निकोलस पूरन के बाईं ओर गई। पूरन ने दोनों हाथों से कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों में टिक नहीं सकी। उन्होंने 2 बार गेंद पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ से छिटक गई। 2. रोमारियो शेफर्ड ओवर पूरा किए बिना ग्राउंड से बाहर गए 17वें ओवर के दौरान रोमारियो शेफर्ड को परेशानी हुई और वे मैदान छोड़कर चले गए। हालांकि, उनकी परेशानी की वजह स्पष्ट नहीं हुई। इसके बाद रोवमन पॉवेल ने ओवर पूरा किया। वहीं कीमो पॉल सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर उतरे। हालांकि दूसरी पारी में शेफर्ड बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने 13 गेंद पर नाबाद 34 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। 3. तिलक ने 19वें ओवर में लगातार 3 छक्के लगाए तिलक वर्मा ने पारी के आखिरी ओवर में शमर स्प्रिंगर की गेंद पर लगातार 3 छक्के जड़े। उन्होंने पहली गेंद पर लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से छक्का लगाया। दूसरी गेंद को भी इसी दिशा में बाउंड्री के पार पहुंचाया। फिर तीसरी गेंद पर पुल शॉट खेलकर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ा। 4. मयंक यादव ने लगातार 2 गेंद पर विकेट लिए मयंक यादव ने पारी के पहले ही ओवर में लगातार दो गेंद पर विकेट लिए। ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने कामिल पूरन को शॉर्ट बॉल पर रवि बिश्नोई के हाथों कैच आउट कराया। मयंक ने अगली गेंद 144km की रफ्तार से डाली, जिस पर शिमरोन हेटमायर बोल्ड हो गए। 5. 38 रन पर रदरफोर्ड का कैच छूटा, फिर 84 रन बना दिए दूसरी पारी में 10वें ओवर में रदरफोर्डा का मयंक यादव ने कैच छोड़ दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव ने धीमी गेंद डाली, जिसपर शेरफेन रदरफोर्ड ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर शॉट खेला। वहां खड़े मयंक यादव के पास कैच पकड़ने का मौका था। इसके लिए वे घुटनों के बल बैठे, लेकिन गेंद नहीं पकड़ सके। तब रदरफोर्ड 38 रन बनाकर खेल रहे थे। ------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिरे:पहले टेस्ट के पहले दिन स्कोर-187/6; यानसन, मुल्डर और नॉर्त्या को 2-2 विकेट साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन मैच पर पकड़ बना ली। डरबन के किंग्समीड मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 187 रन बनाए। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    जयपुर पहुंचे साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और गुरु रंधावा:ब्लैक मास्क में एयरपोर्ट से निकले, टाइट सिक्योरिटी रही; सौरभ शुक्ला भी आए नजर
    Next Article
    गंभीर बोले- गेंदबाजों के करियर दांव पर:फ्लैट पिच पर बैट-बॉल में बराबरी जरूरी; 249 रन बनाकर भी हारा भारत

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment