Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत जूनियर मेंस हॉकी एशिया कप में 14-0 से जीता:इंडोनेशिया को हराया, प्रभदीप ने 5 और अनमोल ने 4 गोल किए

    23 hours ago

    1

    0

    भारत की जूनियर मेंस हॉकी टीम ने चीन के मोकी में जूनियर एशिया कप 2026 की शुरुआत 14-0 की बड़ी जीत से की। ग्रुप ए के पहले मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया को हराया। प्रभदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 5 गोल किए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कप्तान अनमोल एक्का ने 4, अजीत यादव ने 3, जबकि हरपाल और आशु मौर्य ने 1-1 गोल किया। पहले क्वार्टर में भारत की बढ़त भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और इंडोनेशिया पर लगातार दबाव बनाए रखा। प्रभदीप ने 5वें मिनट में गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद हरपाल ने 8वें मिनट में गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया। इंडोनेशिया भारतीय टीम के तेज हमलों और लगातार मूवमेंट का सामना नहीं कर सका। पहले क्वार्टर के अंत तक भारत 2-0 से आगे था। हाफ-टाइम तक स्कोर 6-0 दूसरे क्वार्टर में कप्तान अनमोल ने 16वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। इसके चार मिनट बाद अजीत यादव ने गोल कर भारत की बढ़त 4-0 कर दी। प्रभदीप ने 26वें और 30वें मिनट में गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की। हाफ-टाइम तक भारत 6-0 से आगे था। तीसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा तीसरे क्वार्टर में अनमोल ने 35वें और 42वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। इसके बाद तीसरे क्वार्टर के खत्म होने से ठीक पहले प्रभदीप ने एक और गोल किया। इससे स्कोर 9-0 हो गया। आखिरी क्वार्टर में 5 गोल आखिरी क्वार्टर सबसे ज्यादा गोल वाला रहा। अनमोल ने 51वें मिनट में अपना चौथा गोल किया। इसके एक मिनट बाद प्रभदीप ने मैच का पांचवां गोल दागा। अजीत यादव ने 53वें मिनट में 2 गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत की बढ़त 13-0 कर दी। मौर्य ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल करके स्कोर 14-0 कर दिया। भारत ने मैच में 9 फील्ड गोल, 4 पेनल्टी कॉर्नर और 1 पेनल्टी स्ट्रोक से गोल किए। अनमोल ने 3 पेनल्टी कॉर्नर और 1 पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला। मौर्य ने चौथे सेट-पीस से गोल किया। ------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs पाकिस्तान विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृष्णमाचारी श्रीकांत ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की:बोले- मेरी पत्नी भी उसकी वजह से दलीप ट्रॉफी देख रही, सही मार्गदर्शन से सुपरस्टार बनेगा
    Next Article
    दलीप ट्रॉफी फाइनल 2026 में ईस्ट जोन की पारी हुई शुरू, वैभव सूर्यवंशी कर रहे हैं बल्लेबाजी, देखें लाइव स्कोर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment