Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kerala Human Rights Commission ने त्रिशूर हादसे की जांच के दिए निर्देश, आठ की हुई थी मौत

    3 hours from now

    1

    0

    तिरुवनंतपुरम, छह सितंबर केरलम राज्य मानवाधिकार आयोग ने रविवार को त्रिशूर जिले में हुई उस सड़क दुर्घटना के कारणों की व्यापक जांच का निर्देश दिया जिसमें तमिलनाडु के आठ लोगों की मौत हो गई है। आयोग की सदस्य वी. गीता ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पलक्कड़ परियोजना निदेशक और त्रिशूर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) को दो सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। आयोग ने कहा कि इस आरोप की विशेष रूप से जांच की जानी चाहिए कि मालवाहक लॉरी की अनधिकृत पार्किंग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा उचित संकेतक नहीं लगाए जाने के कारण यह दुर्घटना हुई।यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, आयोग ने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की। दुर्घटना शुक्रवार देर रात काईपमंगलम के पनमबिक्कुन्नू में राजमार्ग पर उस समय हुई, जब डिंडीगुल जिले के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों समेत आठ लोगों को ले जा रही एक कार सड़क किनारे खड़ी लॉरी से टकरा गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tamil Nadu में पुलिसकर्मियों का कार्यभार घटाने और Welfare Schemes को सरकार देगी प्राथमिकता
    Next Article
    Indian Army ने छह सितंबर को Pakistan के Operation Gibraltar का दिया था मुंहतोड़ जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment