Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भैंस लदी पिकअप से पैसे लेते कांस्टेबल का VIDEO:गाजीपुर पुलिस ने किया लाइन हाजिर, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR

    1 hour ago

    1

    0

    गाजीपुर में देवल पुलिस चौकी के सामने भैंस लदी पिकअप के चालक से रुपये लेते एक कांस्टेबल का वीडियो सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। यह वीडियो 30 अगस्त की सुबह करीब 8:10 बजे का है, जिसमें सादे कपड़ों में एक पुलिसकर्मी पिकअप चालक से पैसे लेते दिख रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कराई। जांच में पता चला कि वीडियो में पैसे लेते दिख रहा व्यक्ति देवल चौकी पर तैनात कांस्टेबल जुगूनू सोनकर है। पुलिस के अनुसार, उसने देवल चौकी के सामने पिकअप नंबर BR26GB2409 को रोककर चालक से रुपये लिए थे। कांस्टेबल की पहचान होने के बाद गहमर थाना पुलिस ने देवल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवपूजन की शिकायत पर जांच की। जुगूनू सोनकर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सरकारी पद पर रहते हुए वाहन से अवैध रूप से पैसे लेना अपराध है। मामले की आगे जांच जारी है। वीडियो सामने आने के बाद एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने कार्रवाई की बात कही थी। अब कांस्टेबल जुगूनू सोनकर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 228 किलो नशीली दवाएं पकड़ीं:9.60 लाख एल्प्राजोलाम टैबलेट और 1.20 लाख ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, 6 गिरफ्तार
    Next Article
    गाजियाबाद में बारिश का अलर्ट:सुबह में बूंदाबादी हुई, आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 25 °C

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment