Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बृजभूषण बोले- तावड़े संगठन को चुनावी-मूड में लाने आए हैं:कमियां तलाशने नहीं, कहा- चुनाव आते ही बड़े नेता आते हैं, अनुभव साझा करते हैं

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा के कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े के उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर कहा कि इसे संगठन की कमियों की समीक्षा के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनावी मूड में लाने की जरूरत है। तावड़े संगठन के स्तर पर कुछ दिशा-निर्देश देने के लिए प्रदेश दौरे पर आए हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “देखिए, इसमें कमी शब्द का इस्तेमाल न किया जाए तो ज्यादा अच्छा है। अब चुनाव के मूड में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लाना है। संगठन की दृष्टि से विनोद तावड़े कुछ न कुछ दिशा-निर्देश देंगे।” उन्होंने कहा कि चुनाव के समय बड़े नेता प्रदेश में आते हैं और अपना अनुभव साझा करते हैं। जो जरूरी होता है, वह संगठन के स्तर पर किया जाता है। इसलिए इसे संगठन की कमियों के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक तावड़े उत्तर प्रदेश को चुनावी मूड में लाने आए हैं, कमियों की समीक्षा करने नहीं। राम मंदिर की व्यवस्था में सुधार की उम्मीद अयोध्या श्रीराम मंदिर के CEO जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति को लेकर भी बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बदलाव और सुधार एक निरंतर प्रक्रिया है। चाहे घर हो, कोई संस्थान हो या राम मंदिर, समय के साथ व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत पड़ती रहती है। उन्होंने कहा, “समय के साथ कुछ कमियां आती हैं और समय के साथ उनमें सुधार किया जाता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि व्यवस्था में जो कमी थी या है, उसमें सुधार आएगा।” पहले भी उठा चुके हैं व्यवस्था पर सवाल बृजभूषण का यह बयान शनिवार को उनके आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान आया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, विपक्ष की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे थे कि विनोद तावड़े संगठन की कमियों को लेकर उत्तर प्रदेश आए हैं। इसी पर पूर्व सांसद ने सफाई दी है। बृजभूषण शरण सिंह इससे पहले भी अयोध्या श्रीराम मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर बयान दे चुके हैं। उन्होंने सिस्टम और कर्मचारियों की गलती का हवाला देते हुए मंदिर से जुड़ा बड़ा मामला सामने आने की बात कही थी। अब CEO की नियुक्ति के बाद उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में बारिश का अलर्ट:सुबह में बूंदाबादी हुई, आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 25 °C
    Next Article
    ब्रेजा ने बाइक में मारी टक्कर, 2 युवक गंभीर:औरैया में हुआ हादसा, कार छोड़कर चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment