Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने इस्तीफा दिया:इंग्लैंड सीरीज के दौरान BCCI को फैसला बताया, IPL टीम कोलकाता से जुड़ेंगे

    22 hours ago

    1

    0

    भारतीय क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इंग्लैंड दौरे के दौरान ही BCCI को अपने फैसले की जानकारी दे दी थी। ESPN के मुताबिक अब टेन डोशेट IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कोचिंग स्टाफ से जुड़ेंगे। इंग्लैंड सीरीज में भारतीय टीम टी-20 और वनडे सीरीज हार गई थी। इससे पहले टीम को आयरलैंड ने पहली बार 2-0 से हराया था। गौतम गंभीर के साथ टीम इंडिया में आए थे नीदरलैंड के पूर्व कप्तान टेन डोशेट 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद गौतम गंभीर के हेड कोच बनने पर सपोर्ट स्टाफ में शामिल हुए थे। गंभीर ने ही उन्हें असिस्टेंट कोच चुना था। टीम में वह बल्लेबाजी और फील्डिंग, दोनों डिपार्टमेंट में जिम्मेदारी निभा रहे थे। भारत के साथ दो ICC खिताब जीते टेन डोशेट के कार्यकाल में भारत ने 2025 एशिया कप और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप जीता। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। भारत ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हार गया, जबकि घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड (3-0) और साउथ अफ्रीका (2-0) से टेस्ट सीरीज गंवाई। KKR से रहा है पुराना रिश्ता टेन डोशेट का KKR से लंबा जुड़ाव रहा है। खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने 2012 और 2014 में टीम को IPL खिताब जिताने में योगदान दिया। इसके बाद 2022 में वह फ्रेंचाइजी के फील्डिंग कोच बने और 2024 तक कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे। । गंभीर 2027 वर्ल्ड कप तक कोच रहेंगे गौतम गंभीर जुलाई 2024 में हेड कोच बने थे। उनका कार्यकाल लगभग साढ़े 3 साल लंबा चलने वाला है। वो दिसंबर 2027 तक हेड कोच बने रहेंगे। दूसरी ओर अजीत अगरकर की बात करें तो उन्हें 2023 में चीफ सेलेक्टर बनाया गया था। उनका कार्यकाल साल 2026 में ही समाप्त होने वाला था, लेकिन 2027 वनडे वर्ल्ड कप के प्लान को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। फील्डिंग कोच और बॉलिंग कोच का कार्यकाल भी समाप्त फील्डिंग कोच टी. दिलीप और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल का कार्यकाल समाप्त हो गया है। दिलीप को एक्सटेंशन मिलने की संभावना नहीं है। वहीं, मोर्कल का कार्यकाल 2027 के अंत तक जारी रहने की संभावना है। टी. दिलीप ने राहुल द्रविड़ के हेड कोच रहते भारतीय टीम के फील्डिंग कोच का जिम्मा संभाला था। 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड़, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ और गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे का कार्यकाल समाप्त हो गया था, लेकिन दिलीप ही ऐसे सपोर्ट स्टाफ सदस्य थे जिन्हें गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ में भी बरकरार रखा गया। 4 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप 2027 वनडे कप का आयोजन अगले साल अक्टूबर-नवंबर में होगा। 14 टीमों वाला यह टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से शुरू होकर 21 नवंबर तक चलेगा। इस बार कुल 14 टीम इस वर्ल्ड कप में भाग लेंगी। -------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा फिट होकर टीम में लौट आए हैं। मध्य प्रदेश के 33 साल के ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को घरेलू क्रिकेट और हालिया इंडिया-ए दौरे पर शानदार प्रदर्शन के दम पर पहली बार राष्ट्रीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    एचएस प्रणय ने ताइपे ओपन में जीत दर्ज की:जापान के मिनोरू कोगा को सीधे सेटों में हराया, दूसरे राउंड में पहुंचे
    Next Article
    वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का फाइनल जेनेवा में होगा:25 नवंबर से 15 दिसंबर तक खेला जाएगा, वर्ल्ड चैंपियन गुकेश को चुनौती देंगे सिंदारोव

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment