Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का फाइनल जेनेवा में होगा:25 नवंबर से 15 दिसंबर तक खेला जाएगा, वर्ल्ड चैंपियन गुकेश को चुनौती देंगे सिंदारोव

    22 hours ago

    1

    0

    वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का फाइनल 25 नवंबर से 15 दिसंबर तक स्विट्जरलैंड के जेनेवा में खेला जाएगा। मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत के डी. गुकेश के सामने उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव चुनौती पेश करेंगे। मैच शुरू होने के समय दोनों खिलाड़ियों की उम्र 20 साल होगी, जिससे यह इतिहास का सबसे युवा वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप फाइनल बन जाएगा। फिडे वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का विजेता चैलेंजर कहलाता है। चैलेंजर ही चैंपियन को चुनौती देने का अधिकार हासिल करता है। सिंगापुर में जीता था खिताब वर्ल्ड चैंपियन गुकेश ने सिंगापुर में दिसंबर 2024 में 18 साल की उम्र में चीन के डिंग लिरेन को हराकर खिताब अपने नाम किया था। गुकेश ने 14वें और अंतिम क्लासिकल गेम में जीत हासिल कर 18वें वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया था। वे यह खिताब जीतने वाले अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। दूसरी ओर सिंदारोव ने साइप्रस में आयोजितड कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 जीतकर इस मुकाबले के लिए अपनी जगह पक्की की। उज्बेकिस्तान के इस ग्रैंडमास्टर ने एक राउंड हते ही पहला स्थान हासिल कर लिया था। इससे पहले उन्होंने 2025 वर्ल्ड कप में भी जीत दर्ज की थी। न्यूट्रल वेन्यू पर होगा मुकाबला अध्यक्ष विश्वनाथन आनंद ने बताया कि भारत, अमेरिका और साइप्रस सहित कई देशों ने इस मैच की मेजबानी में गहरी रुचि दिखाई थी। सभी प्रस्तावों पर विचार करने के बाद मैच को न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित करने का फैसला किया। जेनेवा को इसलिए चुना गया। स्विस चेस फेडरेशन के अध्यक्ष आंद्रे वोग्टलिन ने कहा कि यह स्विस चेस के लिए एक विशेष दिन है। ब्रिसागो के 22 साल बाद स्विट्जरलैंड में शतरंज का इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। FIDE ने इस पोस्ट के जरिए वेन्यू का ऐलान किया… क्या होगा मैच का फॉर्मेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में कुल 14 क्लासिकल गेम खेले जाएंगे। जो खिलाड़ी सबसे पहले 7.5 अंक हासिल करेगा, उसे विजेता घोषित कर दिया जाएगा। यदि 14 क्लासिकल गेम के बाद स्कोर बराबर रहता है, तो विजेता का फैसला टाईब्रेक के जरिए किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने इस्तीफा दिया:इंग्लैंड सीरीज के दौरान BCCI को फैसला बताया, IPL टीम कोलकाता से जुड़ेंगे
    Next Article
    कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट शर्मीला को 2 साल में पोलियो हुआ:पति ने निर्वस्त्र कर बेटियों के साथ सड़क पर छोड़ा; दूसरी शादी ने बदली जिंदगी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment