Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत की निकिता पोरवाल टॉप-20 तक नहीं पहुंच सकीं:उज्जैन की बेटी का सफर टॉप-40 में थमा, जोहेरी मोल को मिला ताज

    19 hours ago

    1

    0

    मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंग्वेज ने जीत लिया। शनिवार को वियतनाम के न्हा ट्रांग में हुए ग्रैंड फिनाले में मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचाता चुआंगश्री ने उन्हें ताज पहनाया। स्पेन की एलिसाबेथ रेनेस फर्स्ट रनर अप रहीं, जबकि मलेशिया की तानुसिया चेट्टी सेकेंड रनर अप रहीं। भारत की ओर से प्रतियोगिता में उतरीं उज्जैन की निकिता पोरवाल टॉप-20 में जगह नहीं बना सकीं। वह टॉप-40 राउंड तक पहुंची थीं, लेकिन इसके बाद उनका सफर थम गया। निकिता के परिवार के लिए यह शाम उम्मीद और भावनाओं से भरी रही। उनके माता-पिता और भाई फिनाले के लिए वियतनाम पहुंचे थे, जबकि उज्जैन में दादा-दादी और उनके परिचित टीवी पर पोती का प्रदर्शन देख रहे थे। मिस वर्ल्ड 2026 का आयोजन वियतनाम में हुआ। अगले साल मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता तंजानिया में आयोजित की जाएगी। दादा-दादी कर रहे थे निकिता की जीत की प्रार्थना फिनाले से पहले निकिता के दादा धन्नालाल पोरवाल ने कहा था कि परिवार को उनकी जीत की पूरी उम्मीद है। उन्होंने बताया था कि वियतनाम जाने से पहले निकिता उज्जैन आई थी और बाबा महाकाल, काल भैरव और मां बगलामुखी के दर्शन किए थे। दादा ने कहा था कि निकिता ने वियतनाम रवाना होने से पहले कहा था कि वह मिस वर्ल्ड बनकर लौटेंगी। परिवार आज रात फिनाले का लाइव प्रसारण देखकर उन्हें विश्व मंच पर देखने की तैयारी में था। पहली बार ब्यूटी पेजेंट में उतरीं, मिस इंडिया बनीं निकिता पोरवाल उज्जैन नगर निगम के सामने अरविंद नगर में रहने वाले अशोक पोरवाल और राजकुमारी पोरवाल की बेटी हैं। उनके पिता ऑयल कारोबार से जुड़े हैं। निकिता ने 200 प्रतिभागियों के बीच फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश-2024 का खिताब जीता था। इसके बाद मुंबई में आयोजित मिस इंडिया-2024 प्रतियोगिता में उन्होंने खिताब अपने नाम किया। पहली बार ब्यूटी पेजेंट में लिया था हिस्सा खास बात यह है कि निकिता ने पहली बार किसी ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था और पहली ही कोशिश में मिस इंडिया का खिताब जीता। वह एक्टिंग के साथ लेखन में भी रुचि रखती हैं। उन्होंने कई नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज ड्रामा की स्क्रिप्ट लिखी हैं। उनके लिखे नाटकों में 250 पेज की कृष्ण लीला भी शामिल है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… मिस वर्ल्ड की दौड़ में निकिता, साझा किया विजन उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल अब विश्व सुंदरी बनने की दौड़ में भारत की उम्मीद बनकर वियतनाम रवाना होने वाली हैं। 9 अगस्त से शुरू हो रही 73वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में 120 देशों की प्रतिभागियों के बीच वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट पंजाब कांग्रेस प्रभारी:राहुल के दौरे से पहले बदलाव, चन्नी गुट की मांग मानी गई; बघेल असम के इंचार्ज बने
    Next Article
    4 चुनावी राज्यों में 1 दिसंबर से जनगणना:यूपी, उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में 30 नवंबर तक खुद अपनी जानकारी दर्ज करा सकेंगे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment