Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत ने इंग्लैंड को 106 रन से हराया:अंडर-19 विमेंस टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई; दीया-अक्साह का अर्धशतक

    9 hours ago

    1

    0

    भारतीय विमेंस अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को दूसरे अनऑफिशियल टी-20 मैच में 106 रन से हरा दिया। शनिवार को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 230 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 15.3 ओवर में 124 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। दीया-अक्साह ने 104 रन की साझेदारी की टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को ईश्वरी आवासरे और दीया यादव ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। ईश्वरी 18 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद इरा जाधव 10 और कप्तान भाविका अहिरे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। भारत ने 7.4 ओवर में 67 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से दीया यादव और अक्साह परमार ने पारी संभाली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 104 रन जोड़े। दीया 87 रन बनाकर 16.1 ओवर में आउट हुईं। इसके बाद उमा काशवी ने 7 गेंदों पर 15 रन बनाए, जबकि कुमारी पलक ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत का स्कोर 230 रन तक पहुंचाया। अक्साह 82 रन बनाकर पारी की आखिरी गेंद पर रनआउट हुईं। फेथ टीकासिंह की पारी भी इंग्लैंड को नहीं जिता सकी 231 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत तेज रही। ब्रायोनी गिलग्रेस ने 7 गेंदों पर 18 रन बनाए। हालांकि, दूसरे ओवर में उनका विकेट गिर गया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर इंग्लैंड पर दबाव बना दिया। फेथ टीकासिंह ने एक छोर संभालते हुए 40 गेंदों पर 58 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा अवा क्लाइव और फ्लोरा डेविस ने 14-14 रन बनाए। इंग्लैंड की बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं और पूरी टीम 124 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से 5 गेंदबाजों को मिले विकेट भारत की ओर से पूरवा सिवाच, मैत्री मनियार और उमा काशवी ने 2-2 विकेट लिए। अनादी तागड़े और निधि महतो को 1-1 सफलता मिली। मैत्री मनियार ने 2.3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं, उमा काशवी ने 2 ओवर में 11 रन देकर 2 बल्लेबाजों को आउट किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिंकू सिंह बन सकते हैं कोलकाता के नए कप्तान:इरफान बोले- नरेन भी विकल्प; चोपड़ा ने ग्रीन को रिटेन करने पर उठाए सवाल
    Next Article
    रोहित बोले-MI की दोबारा कप्तानी के लिए तैयार नहीं था:फिर लगा 10 साल जिस टीम को बनाया, उसे संभालने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment