Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोहित बोले-MI की दोबारा कप्तानी के लिए तैयार नहीं था:फिर लगा 10 साल जिस टीम को बनाया, उसे संभालने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए

    12 hours ago

    1

    0

    तीन साल बाद मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने जा रहे रोहित शर्मा ने कहा कि शुरुआत में वे इस जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार नहीं थे। हालांकि, बाद में उन्हें लगा कि जिस टीम की उन्होंने 10 साल तक कप्तानी की और जिसे पांच IPL खिताब दिलाए, उसे मुश्किल दौर से निकालने की जिम्मेदारी उन्हें स्वीकार करनी चाहिए। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को IPL 2027 के लिए उन्हें कप्तान बनाने का ऐलान किया। रोहित बोले- घर जाकर सोचा, क्या दोबारा कप्तानी कर सकता हूं MI TV से बातचीत में रोहित ने टीम के मालिक आकाश अंबानी के साथ हुई चर्चा के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "शुरुआत में मेरा विचार था कि मैं अभी इसके लिए तैयार नहीं हूं। पिछले कुछ समय में काफी कुछ हुआ था, इसलिए मुझे इस बारे में सोचने के लिए समय चाहिए था। मैं यह नहीं कह रहा कि टीम को लीडर के तौर पर मेरी जरूरत है, लेकिन उसे अभी एक सही दिशा की जरूरत है। अगर यह जिम्मेदारी मुझे मिलती है, तो मैं टीम को आगे ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।" रोहित ने बताया कि इस बारे में सोचने के बाद उन्हें अपनी पुरानी टीम की जिम्मेदारी फिर से लेने का फैसला सही लगा। उन्होंने कहा, "मैंने सोचा कि मैं क्या कर सकता हूं और क्या नहीं। क्या मैं दोबारा इस टीम की कप्तानी कर सकता हूं? इन सभी बातों पर विचार किया। फिर मुझे एहसास हुआ कि यह वही टीम है जिसे आपने बनाया है। आपने 10 साल तक इस टीम की कप्तानी की है। मुझे लगा कि अब इस चुनौती को एक बार फिर स्वीकार करने का समय आ गया है।" 2024 से पहले रोहित की जगह हार्दिक पंड्या को बनाया गया कैप्टन IPL 2024 से पहले हार्दिक पंड्या को रोहित की जगह कप्तानी सौंपी गई थी। उनके नेतृत्व में मुंबई इंडियंस पिछले तीन सीजन में सिर्फ एक बार (IPL 2025) प्लेऑफ में पहुंच सकी। IPL 2026 में टीम नौवें स्थान पर रही। इसके बाद हार्दिक को पंजाब किंग्स में ट्रेड कर दिया गया। पिछले सीजन के प्रदर्शन पर बोले- पूरी मुंबई इंडियंस फेल हो रही थी रोहित ने माना कि टीम का पिछला सीजन सभी खिलाड़ियों के लिए निराशाजनक रहा। उन्होंने कहा, "हमारा पिछला सीजन बेहद निराशाजनक रहा। सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि कई अन्य खिलाड़ी भी हमारे खेलने के तरीके से निराश थे। जब आपकी टीम अच्छा नहीं खेलती, तो निराशा होती है। यह सभी के लिए मुश्किल दौर था। मुझे लगा कि यह अब वैसी टीम नहीं रही, जैसी पहले हुआ करती थी। हमें फिर से उस स्तर पर लौटना होगा।" रोहित के मुताबिक, टीम की परेशानी सिर्फ प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाने की नहीं थी, बल्कि मैदान पर दबाव का सामना करने में भी थी। उन्होंने कहा, “निराशा क्वालिफाई नहीं कर पाने की नहीं थी, बल्कि इस बात की थी कि हम अच्छा नहीं खेल रहे थे। खिलाड़ियों को जो जिम्मेदारियां दी गई थीं, वे उन्हें ठीक से नहीं निभा पा रहे थे। दूसरी टीमें हम पर दबाव बना रही थीं और हम उसका जवाब नहीं दे पा रहे थे। इसमें सिर्फ एक या दो खिलाड़ी नहीं, बल्कि पूरी मुंबई इंडियंस फेल हो रही थी।” पोलार्ड को हेड कोच नहीं, दोस्त की तरह देखेंगे रोहित रोहित की नियुक्ति से पहले मुंबई इंडियंस ने कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया। फ्रेंचाइजी ने पूर्व बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड को हेड कोच बनाया है। पोलार्ड 2011 में रोहित के टीम से जुड़ने से पहले ही मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। रोहित की कप्तानी के दौरान वे लंबे समय तक टीम के उप-कप्तान भी रहे। पोलार्ड के साथ अपनी नई साझेदारी पर रोहित ने कहा, "पॉली MI के दिग्गज रहे हैं। उन्होंने कई साल तक टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला है। वे टीम के कल्चर और उसकी वैल्यू को अच्छी तरह समझते हैं। जब टीम मुश्किल दौर से गुजर रही हो, तो जिम्मेदारी संभालने के लिए उनसे बेहतर कोई नहीं हो सकता। उन्होंने इस टीम के अच्छे और बुरे, दोनों दौर देखे हैं।" रोहित ने कहा कि वे पोलार्ड को सिर्फ हेड कोच के तौर पर नहीं देखेंगे। उन्होंने कहा, "जब मैं कप्तान था, तब वे उप-कप्तान थे। मैं उनसे सलाह लेता था। हमारी सोच काफी मिलती थी। मैं उन्हें किसी पद पर बैठे व्यक्ति की तरह नहीं, बल्कि एक दोस्त की तरह देखूंगा।" आखिरी IPL सीजन की अटकलों पर बोले- अभी आगे की नहीं सोच रहा IPL 2027 मौजूदा ऑक्शन साइकिल का आखिरी सीजन होगा। इसके बाद अगले साल मेगा ऑक्शन होना है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह रोहित का आखिरी IPL सीजन हो सकता है। इस पर रोहित ने कहा, "यह निश्चित रूप से बहुत रोमांचक साल होगा, लेकिन मैं अभी बहुत आगे के बारे में नहीं सोचना चाहता। मेरे सामने जो आता है, मैं पहले उसे अच्छे से करना चाहता हूं और फिर आगे बढ़ता हूं। मैंने अपनी पूरी जिंदगी यही किया है। जो सामने है, उसमें अपना पूरा दिल और जान लगा दो और फिर आगे बढ़ो।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत ने इंग्लैंड को 106 रन से हराया:अंडर-19 विमेंस टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई; दीया-अक्साह का अर्धशतक
    Next Article
    ODI World Cup 2027 में जगह बनाने की जंग हुई तेज, WC क्वालीफायर प्लेऑफ के लिए नेपाल की टीम का ऐलान

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment