Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत ने इंग्लैंड को हराया, टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में:गाजीपुर पुलिस लाइन में डीएम-एसपी ने LED स्क्रीन पर देखा मैच

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण गाजीपुर के पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउंड में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा, एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा, एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर सहित क्षेत्राधिकारी, थाना अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने मैच देखा। भारत ने यह मुकाबला 7 रन से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रन से पराजित किया। मुकाबला अंतिम ओवर तक चला, जहां इंग्लैंड को जीत के लिए 6 गेंदों में 30 रन की आवश्यकता थी। भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और इंग्लैंड यह लक्ष्य हासिल नहीं कर सका। 5 तस्वीरें देखिए… इस मुकाबले में संजू सैमसन को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 89 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे टीम को जीत मिली। अब भारतीय टीम 8 मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजम की सल्तनत उजाड़ने वाले IAS ..VIDEO:बोले-आए दिन सुनता हूं धमकियां और सलाहें; मुरादाबाद मंडल का कमिश्नर बने आज 5 साल पूरे हुए
    Next Article
    होली खेलते समय छात्रा की करंट से मौत का मामला:SDM ने पालिका लिपिक को किया निलंबित, लाइनमैन की सेवा समाप्ति का निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment