Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली खेलते समय छात्रा की करंट से मौत का मामला:SDM ने पालिका लिपिक को किया निलंबित, लाइनमैन की सेवा समाप्ति का निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस के सिकंदराराऊ में होली खेलने के दौरान बिजली के करंट से एक छात्रा की मौत के मामले में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने नगर पालिका के एक लिपिक को निलंबित करने और एक संविदा लाइनमैन की सेवा समाप्त करने के लिए अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजा है। यह घटना सिकंदराराऊ के मोहल्ला दमदमा में 4 मार्च को सुबह लगभग 10 बजे हुई थी। ईवा उर्फ भूमि (18 वर्ष), पुत्री मुकेश कुमार शर्मा, मोहल्ले में स्थित एक सोलर पोल के पास होली खेल रही थी। इसी दौरान पोल में करंट आने से उसकी दुखद मृत्यु हो गई। एसडीएम संजय कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सोलर ऊर्जा लाइट पर लगे स्ट्रीट लाइट के तार का इंसुलेशन ठीक नहीं था। खुला तार पोल से छू रहा था, जिसके कारण पोल में करंट आ गया था। निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग के अवर अभियंता और नगर पालिका के विद्युत कार्य देख रहे लिपिक को भी मौके पर बुलाया गया था। एसडीएम ने अपने पत्र में कहा है कि नगर पालिका के विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण ही यह घटना हुई है। अधिशासी अधिकारी को दिए निर्देश.... इसके लिए संबंधित क्षेत्र का लाइनमैन और लिपिक पूरी तरह उत्तरदायी हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए, दोषी कर्मी पवन कुमार शर्मा (लिपिक, नगर पालिका परिषद) को निलंबित करने और अवधेश (संविदा कर्मी) की सेवा तत्काल समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिशासी अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर अवगत कराने को कहा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत ने इंग्लैंड को हराया, टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में:गाजीपुर पुलिस लाइन में डीएम-एसपी ने LED स्क्रीन पर देखा मैच
    Next Article
    मिट्टी ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने पर भाजपा नेता-नायब तहसीलदार में बहस, VIDEO:अधिकारी ने कहा- सरकारी काम में बाधा नहीं, नेता बोले- ट्रैक्टर के आगे लेट जाऊंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment