Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत ने पाकिस्तान को अंडर-18 हॉकी एशिया कप में हराया:आखिरी 15 मिनट में 3 गोल कर सेमीफाइनल जीता, फाइनल में जापान से मुकाबला

    1 day ago

    2

    0

    भारतीय अंडर-18 मेंस हॉकी टीम ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में भारत का सामना शनिवार को जापान से होगा। जापान के काकामिगाहारा में हुए मैच के तीसरे क्वार्टर के बाद भारतीय टीम 2-3 से पीछे चल रही थी। इसके बाद आखिरी 15 मिनट में भारत ने अटैकिंग गेम खेला और पाकिस्तान पर लगातार 3 गोल दागकर मैच का रुख बदल दिया। आशीष ने लगाई हैट्रिक, 4 गोल किए भारत की इस जीत के स्टार खिलाड़ी आशीष तानी पुर्ति रहे। उन्होंने मैच में 4 गोल किए। इसमें से 3 गोल उन्होंने मैच के आखिरी क्वार्टर में दागे। आशीष ने अपनी हैट्रिक भी पूरी की। तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान आगे था पहले क्वार्टर में के 12वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। आशीष ने इसे गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। पाकिस्तान ने दूसरे क्वार्टर में वापसी की और 16वें मिनट में अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। हालांकि, भारतीय गोलकीपर आयुष रजक ने इसे रोक दिया। पाकिस्तान ने दूसरे क्वार्टर में 27वें मिनट में गोल दाग दिया। अदील ने हाफ-टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मैच के 35वें मिनट में शाहरुख अली ने गोल कर भारत को फिर से 2-1 से आगे कर दिया। ठीक दो मिनट बाद पाकिस्तान के मुहम्मद फरहान असलम ने गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। तीसरे क्वार्टर के 42वें मिनट में उजैर अहमद कुरैशी ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर पाकिस्तान को मैच में पहली बार 3-2 से आगे कर दिया। पेनल्टी कॉर्नर ने बदला मैच का रुख चौथे क्वार्टर में भारत ने बराबरी के लिए अटैकिंग गेम खेला। 46वें मिनट में पाकिस्तान के मुजम्मिल सईद को ग्रीन कार्ड मिला। भारत ने तुरंत इसका फायदा उठाया और लगातार पेनल्टी कॉर्नर्स हासिल किए। 49वें मिनट में मिले दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर आशीष ने गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। 53वें मिनट में आशीष ने एक और गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत को 4-3 की बढ़त दिला दी। मैच खत्म होने से 4 मिनट पहले भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर आशीष ने मैच का अपना चौथा गोल करते हुए लीड को 5-3 कर दिया। भारत को सिर्फ जापान हरा सका भारत ने U-18 हॉकी एशिया कप की शुरुआत कजाकिस्तान पर 13-0 की बड़ी जीत के साथ की थी। इसके बाद जापान के खिलाफ 4-2 से हार मिली, लेकिन भारतीय टीम ने वापसी करते हुए साउथ कोरिया को 4-1 और चीनी ताइपे को 13-1 से हराया। --------------------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें श्रीलंका के रुमेश ने नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड तोड़ा श्रीलंका के जैवलिन थ्रोअर रुमेश पाथिरागे ने नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे एशिया में सबसे दूर जैवलिन फेंकने वाले दूसरे प्लेयर भी बन गए। 23 साल के रुमेश ने रोम डायमंड लीग में 92.67 मीटर का थ्रो किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे फैबियो कोबोली:सेमीफाइनल से माटेओ अर्नाल्डी ने नाम वापस लिया; संडे को जर्मनी के ज्वेरेव से मुकाबला होगा
    Next Article
    श्रीलंका के रुमेश ने नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड तोड़ा:92.67 मीटर दूर भाला फेंका; एशिया में दूसरे नंबर पर, पाकिस्तान के अरशद टॉप पर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment