Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीलंका के रुमेश ने नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड तोड़ा:92.67 मीटर दूर भाला फेंका; एशिया में दूसरे नंबर पर, पाकिस्तान के अरशद टॉप पर

    1 day ago

    2

    0

    श्रीलंका के जैवलिन थ्रोअर रुमेश पाथिरागे ने नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे एशिया में सबसे दूर जैवलिन फेंकने वाले दूसरे प्लेयर भी बन गए। 23 साल के रुमेश ने रोम डायमंड लीग में 92.67 मीटर का थ्रो किया। यह 2026 में किसी भी प्लेयर का पहला 90+ थ्रो था। नीरज ने दोहा डायमंड लीग में पिछले साल 90.23 का थ्रो किया था। पहले नंबर पर पाकिस्तान के अरशद नदीम है। उन्होंने पेरिस ओलिंपिक 2024 में 92.67 मीटर का थ्रो किया था। ऑल टाइम 8वां सबसे बड़ा थ्रो रुमेश का थ्रो ऑल टाइम सबसे लंबे थ्रो की सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गया। एशिया में अब उनसे आगे केवल पाकिस्तान के अरशद नदीम हैं। ताइवान के चाओ-त्सुन चेंग 91.36 मीटर के साथ तीसरे और भारत के नीरज चोपड़ा चौथे स्थान पर हैं। पहला थ्रो 84.49 मीटर का किया रोम डायमंड लीग में रुमेश ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन केशोर्न वॉलकॉट, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स, पूर्व ओलंपिक चैंपियन थॉमस रोहलर और पूर्व ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट याकुब वाडलेज्च जैसे खिलाड़ियों के बीच मुकाबला किया। उन्होंने पहले प्रयास में 84.49 मीटर का थ्रो किया और दूसरे प्रयास में 92.67 मीटर तक भाला फेंक दिया। इसके बाद उनके बाकी सभी थ्रो फाउल रहे। रुमेश इस सीजन में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने मार्च में 89.37 मीटर का थ्रो कर नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा था और वर्ल्ड लीड हासिल की थी। अप्रैल में किप केनो क्लासिक में उन्होंने 89.28 मीटर का थ्रो किया। उनके पांच सर्वश्रेष्ठ थ्रो में से चार 2026 में आए हैं। तेज गेंदबाज से बने जैवलिन थ्रोअर रुमेश का खेल सफर क्रिकेट से शुरू हुआ था। टीनएज में वे 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते थे और 2019 की राष्ट्रीय टैलेंट हंट में अंडर-18 वर्ग में 134 किलोमीटर प्रति घंटे की गति दर्ज की थी। उस टूर्नामेंट में वह श्रीलंका और IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी ईशान मलिंगा से पीछे दूसरे स्थान पर रहे थे। अरशद और नीरज से तुलना रुमेश की तुलना अब अरशद और नीरज से की जा रही है। रुमेश ने 2024 में पहली बार 80 मीटर का आंकड़ा पार किया था और दो साल के भीतर 92.67 मीटर तक पहुंच गए। 2026 एशियाई खेलों में अब नीरज चोपड़ा, अरशद नदीम और रुमेश पाथिरागे के बीच मुकाबले पर सबकी नजर रहेगी। रुमेश ने रोम में जीत के बाद कहा, मैं एशियाई रिकॉर्ड से करीब 35 सेंटीमीटर पीछे हूं। मैं ओस्ट्रावा और दोहा डायमंड लीग में अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा। सचिन यादव का निराशाजनक प्रदर्शन भारतीय जैवलिन थ्रोअर सचिन यादव अपने डायमंड लीग डेब्यू में आठवें स्थान पर रहे। उन्होंने 79.18 मीटर का थ्रो किया। वह एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तय 82.61 मीटर के कॉमनवेल्थ गेम्स क्वालिफिकेशन मानक को हासिल नहीं कर सके। फेडरेशन कप, रांची के बाद यह लगातार दूसरा टूर्नामेंट रहा, जिसमें वह 80 मीटर का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। सचिन ने पहले प्रयास में फाउल किया। दूसरे प्रयास में 79.18 मीटर का थ्रो किया, लेकिन बाद के प्रयासों में 77.02 मीटर, 76.62 मीटर और 75.54 मीटर तक ही पहुंच सके। रोम डायमंड लीग में एंडरसन पीटर्स 83.91 मीटर के साथ दूसरे और अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन 82.44 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। नीरज ने भाग नहीं लिया नीरज ने रोम डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लिया। वे सीजन की शुरुआत में किसी भी तरह की चोट का जोखिम नहीं लेना चाहते थे। उन्होंने अपनी फिटनेस, रिहैब और ट्रेनिंग पर ध्यान देने के लिए तुर्की में प्रैक्टिस कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत ने पाकिस्तान को अंडर-18 हॉकी एशिया कप में हराया:आखिरी 15 मिनट में 3 गोल कर सेमीफाइनल जीता, फाइनल में जापान से मुकाबला
    Next Article
    स्पोर्ट्स अपडेट्स:नेपाल के कुशल भुर्तेल ने लगातार दूसरा शतक लगाया; संजू सैमसन और तिलक वर्मा की बराबरी की

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment