Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द:टॉस हुआ लेकिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी, भारत अब सीरीज नहीं हार सकता

    17 hours ago

    1

    0

    बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला तीसरा वनडे मैच रद्द कर दिया गया। हैमिल्टन में मंगलवार को सिर्फ टॉस हो सका। तय किया गया कि मुकाबला 40-40 ओवर का होगा। लेकिन, लगातार बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द कर दिया गया। यह मैच धुल जाने से इतना तय हो गया है कि टीम इंडिया अब यह सीरीज नहीं हार सकती। पांच मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले भारत जीत चुका है। अब अगर न्यूजीलैंड आखिरी दो मैच जीत भी लेता है तो भी सीरीज बराबर ही होगी। सबसे ज्यादा वनडे रद्द होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत और न्यूजीलैंड के नाम वनडे क्रिकेट में बारिश सहित अन्य कारणों से सबसे ज्यादा मैच रद्द होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत और न्यूजीलैंड के नाम ही दर्ज है। भारत ने अब तक 1086 वनडे खेले हैं। इनमें से 44 रद्द हुए हैं। न्यूजीलैंड के 860 वनडे में से 44 रद्द हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नफीसा ने प्रदूषण के खिलाफ उठाई आवाज:69 की उम्र में मास्क पहनकर शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता
    Next Article
    IPL में बढ़ सकती हैं 2 टीमें:2028 में हो सकता है 12 टीमों का टूर्नामेंट, पुणे-वडोदरा रेस में सबसे आगे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment