Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत-पाक मैच पर प्रयागराज में लाखों रुपए दांव पर:सट्टा नेटवर्क सक्रिय, जीत-हार ही नहीं पावर प्ले, रन, विकेट पर भी बाजी

    19 hours ago

    1

    0

    भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबले को लेकर प्रयागराज का सट्टा बाजार हाई वोल्टेज मोड में है। लोकल “लाइन” पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा का टर्नओवर हो चुका है। बुकियों ने मैच से पहले ही “ओपनिंग रेट” जारी कर दिया था और फिलहाल भारत 20 पैसे पर, जबकि पाकिस्तान 80 पैसे की “रेट” पर बताया जा रहा है। "सेशन" और “मैच ऑड्स” दोनों पर खेल सट्टा बाजार में “सेशन” और “मैच ऑड्स” दोनों पर जमकर खेल हो रहा है। पावर प्ले में कुल रन, पहले 6 ओवर का स्कोर, 10 ओवर तक का टोटल, पहले विकेट की साझेदारी, टॉप बैट्समैन, टॉप बॉलर और यहां तक कि टॉस विनर पर भी दांव लग रहे हैं। ‘सेशन लाइन’ तक खेल बुकी सूत्रों के अनुसार मैच ऑड्स के अलावा “लगे-छूटे” का खेल भी जारी है। हर ओवर में “सेशन लाइन” खुल रही है—जैसे 6 ओवर में 45 रन की लाइन, 10 ओवर में 82 रन की लाइन। खिलाड़ी “कटिंग” और “कवर” के जरिए अपना रिस्क बैलेंस कर रहे हैं। चौके-छक्के की “फैंसी लाइन”, किसी खास बल्लेबाज के 30+ या 50+ रन की “स्पेशल”, और आखिरी ओवर में बनने वाले रन पर “फाइनल सेशन” का अलग भाव चल रहा है। बड़े खिलाड़ियों के लिए “हाई लाइन” और “लिमिट” तय है, जहां एक ही कॉल में लाखों का दांव लगाया जा रहा है। राजापुर से संचालित हो रही मुख्य ‘लाइन’ सूत्र बताते हैं कि राजापुर इलाके से मुख्य लाइन ऑपरेट हो रही है। यहां से अलग-अलग बुकियों को रेट फीड किया जा रहा है। दीपू नामक व्यक्ति पर इस नेटवर्क को संचालित करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पूर्व में सट्टा संचालन के मामलों में जेल जा चुके कुछ लोग भी इस बार “पैनल” में शामिल हैं और मिलकर खेल चला रहे हैं। बुकियों के बीच “लाइन सेट” करने और “रेट चेंज” की सूचना टेलीग्राम चैनलों और एन्क्रिप्टेड कॉल के जरिए दी जा रही है। पेमेंट के लिए यूपीआई आईडी, वॉलेट और “हवाला एंट्री” तक की चर्चा है। करेली से धूमनगंज तक फैला ‘पैनल’ राजापुर के अलावा करेली, अतरसुइया, मुट्ठीगंज, कीडगंज और धूमनगंज में भी छोटे-बड़े पैनल एक्टिव बताए जा रहे हैं। प्रयागराज से बिहार तक “क्रॉस लाइन” चलने की बात सामने आ रही है। मैच के दौरान हर चौके-छक्के पर रेट में उतार-चढ़ाव हो रहा है और “लाइव सेशन” में तेजी से हिसाब-किताब अपडेट किया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर जीत के लिए प्रार्थना जहां एक ओर शहर में सट्टा बाजार की हलचल है, वहीं दूसरी ओर श्रद्धालु आस्था के जरिए टीम इंडिया की जीत की कामना कर रहे हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के लिए भक्तों ने भोलेनाथ से विशेष प्रार्थना की। मंदिर परिसर में टी20 वर्ल्ड कप और भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर रखकर रुद्राभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत की कामना की। टीमें बनाई गईं, कड़ी कार्रवाई करेंगे डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि शहर क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि वह सट्टेबाजी करने वालों पर सतत निगाह रखें। जहां भी इस तरह की गतिविधि का पता चलता है वहां पहुंचकर विधिक कार्रवाई करें। एसओजी की टीम को भी सतर्क किया गया है। इनपुट जुटाए जा रहे हैं और जो भी इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में चोरी की कार संग 5 आरोपी गिरफ्तार:वर्कशॉप में खड़ी गाड़ी को लेकर हुए थे फरार
    Next Article
    मनकामेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर आस्था का उमड़ा जनसैलाब:भोर से देर शाम तक भक्तों की कतार, ड्रोन से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment