Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में चोरी की कार संग 5 आरोपी गिरफ्तार:वर्कशॉप में खड़ी गाड़ी को लेकर हुए थे फरार

    16 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की टाटा इंडिका कार (MP66C1609) के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार को खोखरी पुलिया (रेलवे साइडिंग) के पास की गई। थाना प्रभारी कमल नयन दूबे संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरुलाल (35) पुत्र केवल सिंह, बोलजोत सिंह (30) पुत्र केवल सिंह, जर्मनजोत सिंह (27) पुत्र परमजीत सिंह, सिकंदरजीत सिंह (30) पुत्र सेवा सिंह और जोवनजीत सिंह (28) पुत्र बगीचा सिंह, सभी निवासी पंजाब के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की टाटा इंडिका कार बरामद की। शक्तिनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अलग-अलग स्थानों पर घूमकर काम करते हैं और मौका मिलने पर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वे पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। आरोपियों ने बताया कि वे काम की तलाश में बैढ़न से शक्तिनगर आए थे। 13 फरवरी की रात शक्तिनगर बस स्टैंड से कुछ दूरी पर एक वर्कशॉप के पास खड़ी इंडिगो कार (MP66C1609) को सुनसान देख उन्होंने अपने पास रखी चाबी से दरवाजा खोला और कार स्टार्ट कर चोरी कर ली। चोरी की कार से वे अनपरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में तेल कम होने पर पुलिस से बचने के लिए वाहन को सुनसान स्थान पर खड़ा कर दिनभर रुकने और आगे चोरी की योजना बनाने लगे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में जमीनी रंजिश को लेकर घर में घुसकर हमला:दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चार आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ था मुकदमा
    Next Article
    भारत-पाक मैच पर प्रयागराज में लाखों रुपए दांव पर:सट्टा नेटवर्क सक्रिय, जीत-हार ही नहीं पावर प्ले, रन, विकेट पर भी बाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment