Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत-पाक महामुकाबले पर हरभजन की सलाह:टीम इंडिया को स्पिनर उस्मान तारिक से सावधान रहना होगा ; मोंगिया ने हार्दिक पंड्या को गेम चेंजर बताया

    3 hours ago

    2

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मैच से पहले पूर्व क्रिकेटरों ने टीम इंडिया की जीत का भरोसा जताया है। दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि भारतीय टीम पाकिस्तान को हराने में सक्षम है, हालांकि उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक से सावधान रहने की सलाह भी दी है। वहीं, पूर्व विकेटकीपर नयन मोंगिया ने कहा कि भारतीय युवा अब निडर होकर खेलते हैं और पाकिस्तान पर लगातार हार का मनोवैज्ञानिक दबाव रहेगा। हरभजन सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत की टीम मजबूत और संतुलित है, लेकिन मैच के दौरान धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी होगा। उन्होंने कहा,'भारत यह मैच जीतेगा। पाकिस्तान के पास उस्मान तारिक जैसा अच्छा स्पिनर है, इसलिए उसे संभलकर खेलना होगा। भारतीय टीम बहुत अच्छी है। हमें उम्मीद है कि खिलाड़ी बिना दबाव के अपना स्वाभाविक खेल दिखाएं और जीत हासिल करें।' उस्मान तारिक की शानदार फॉर्म, एक्शन पर विवाद पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक हाल के टी-20 मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कम औसत से कई विकेट लिए हैं और विरोधी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं। हालांकि, उनके बॉलिंग एक्शन को लेकर कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं और इसकी नियमों के अनुरूप होने पर विवाद भी बना हुआ है। मोंगिया को भी भारत की जीत का भरोसा पूर्व भारतीय विकेटकीपर नयन मोंगिया ने भी भारत की जीत की उम्मीद जताई है। उनका मानना है कि मौजूदा समय में भारतीय टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है। मोंगिया ने कहा,'यह मुकाबला रोमांचक होगा और हमें उम्मीद है कि भारत जीतेगा। जिस तरह टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर रही है और कप्तान आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं, उससे टीम का आत्मविश्वास साफ दिखता है। पाकिस्तान लगातार सात-आठ बार आईसीसी टूर्नामेंट में हार चुका है, इसलिए उन पर ज्यादा दबाव रहेगा।' उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक क्रिकेट में मैच का रुख कभी भी बदल सकता है। 'अब क्रिकेट बहुत बदल गया है। भारत के युवा खिलाड़ी निडर हो गए हैं। एक ओवर, एक चौका या एक छक्का भी मैच पलट सकता है।' हार्दिक पांड्या से खास उम्मीद मोंगिया को ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। हार्दिक का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा रहा है और वे दबाव भरे मैचों में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। कुल मिलाकर, पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि अगर भारतीय टीम बिना दबाव के अपना स्वाभाविक खेल दिखाती है और प्रमुख खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहता है, तो पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करना मुश्किल नहीं होगा। _______________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा एकतरफा नहीं रहते:4 मुकाबलों में आखिरी गेंद पर फैसला; अब तक नहीं बना 200+ का स्कोर टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले का मतलब भारत का दबदबा। आखिर जो टीम 8 में से 7 बार जीतेगी उसका पलड़ा भारी कहा ही जाएगा। भारत 7-1 से आगे है। तो फिर इस मैच की इतनी हाइप क्यों होती है? जब एक टीम इतना आगे है तो फिर यह मुकाबला रोमांचक क्यों बन जाता है? पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का निधन:लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ, परिवार और फैंस ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article
    ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे बड़ी बात होगी, कभी कभी डर जरूरी होता है, ट्रंप ने खामेनेई को फिर दी धमकी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment