Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत रचने जा रहा है नया इतिहास! पहला Made in India Military Aircraft C-295 उड़ान भरने के लिए तैयार

    6 hours ago

    1

    0

    भारत ने स्वदेशी सैन्य विमान निर्माण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। गुजरात के वडोदरा स्थित टाटा और एयरबस संयंत्र में तैयार किया गया पहला स्वदेश में निर्मित C-295 परिवहन विमान अब अपनी पहली परीक्षण उड़ान के लिए तैयार बताया जा रहा है। इसे देश की रक्षा उत्पादन क्षमता, मेक इन इंडिया अभियान और आत्मनिर्भर भारत पहल की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।हम आपको बता दें कि भारतीय वायु सेना के उप वायु प्रमुख एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने हाल ही में वडोदरा स्थित अंतिम संयोजन इकाई का दौरा कर इस परियोजना की प्रगति का प्रत्यक्ष जायजा लिया। भारतीय वायु सेना ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि यह विमान अब पहली उड़ान की तैयारी के अंतिम चरण में है। वायु सेना ने कहा कि टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और एयरबस की साझेदारी में चल रही यह परियोजना देश में स्वदेशी विमान निर्माण क्षमता को नई ऊंचाई देने वाली है।इसे भी पढ़ें: Army Chief General Dwivedi की Pakistan को दो टूक, 'तय कर लो भूगोल में रहोगे या इतिहास में'हम आपको याद दिला दें कि वडोदरा स्थित इस अत्याधुनिक संयंत्र का उद्घाटन 28 अक्तूबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने संयुक्त रूप से किया था। भारत ने स्पेन के साथ लगभग इक्कीस हजार नौ सौ पैंतीस करोड़ रुपये का समझौता कर कुल 56 C-295 परिवहन विमानों की खरीद का निर्णय लिया है। इनमें से 16 विमान सीधे स्पेन से तैयार अवस्था में भारत को दिए जा रहे हैं, जबकि बाकी 40 विमानों का निर्माण भारत में किया जाएगा।सरकार इस परियोजना को मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान की एक बडी सफलता के रूप में देख रही है। वैसे लंबे समय से भारत अपनी सैन्य विमान जरूरतों के लिए विदेशी कंपनियों पर निर्भर रहा है, लेकिन इस परियोजना से देश को आधुनिक रक्षा तकनीक और विमान निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारतीय रक्षा उद्योग को नई दिशा मिलेगी और देश में रोजगार तथा तकनीकी कौशल का भी विस्तार होगा।विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी हाल ही में कहा था कि भारत में निर्मित पहला C-295 विमान सितंबर 2026 से पहले तैयार होकर सामने आ जाएगा। अब विमान के परीक्षण उड़ान के लिए तैयार होने से यह स्पष्ट हो गया है कि परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है।हम आपको बता दें कि C-295 एक मध्यम श्रेणी का सामरिक सैन्य परिवहन विमान है, जिसे सैनिकों की आवाजाही, माल ढुलाई, चिकित्सा निकासी और विशेष सैन्य अभियानों के लिए तैयार किया गया है। यह विमान एक साथ सत्तर सैनिकों, 48 पैराट्रूपर्स या 24 चिकित्सा स्ट्रेचर को ले जाने में सक्षम है। भारतीय वायु सेना के पुराने एव्रो-748 विमानों की जगह अब यही आधुनिक विमान लेगा।इस विमान में दो शक्तिशाली टर्बोप्रॉप इंजन लगाए गए हैं, जिनकी मदद से यह छोटे और कठिन हवाई पट्टियों से भी उड़ान भर सकता है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह ऊबड़ खाबड़, अर्धविकसित और छोटी हवाई पट्टियों पर भी आसानी से संचालन कर सकता है। यही कारण है कि इसे भारत की सामरिक जरूरतों के अनुरूप बेहद उपयुक्त माना जा रहा है, खासकर पहाड़ी इलाकों और दूरस्थ अग्रिम सैन्य ठिकानों के लिए।इस परियोजना का एक और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि सभी छप्पन विमानों में स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली लगाई जा रही है। इस प्रणाली का निर्माण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और भारत डायनॉमिक्स लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। इससे विमान की सुरक्षा और युद्ध क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। साथ ही यह भारतीय रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक के उपयोग को भी मजबूत करेगा।रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार यह परियोजना केवल विमान निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत के रक्षा उत्पादन ढांचे को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक व्यापक परिवर्तन का प्रतीक है। टाटा और एयरबस की साझेदारी से भारत को आधुनिक विमान निर्माण तकनीक, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और वैश्विक स्तर की उत्पादन क्षमता विकसित करने का अवसर मिलेगा।देखा जाये तो वडोदरा में तैयार हुआ पहला स्वदेशी C-295 विमान भारत की रक्षा और औद्योगिक क्षमता का नया प्रतीक बनकर उभरा है। इससे न केवल भारतीय वायु सेना की ताकत बढ़ेगी, बल्कि देश की स्वदेशी रक्षा उत्पादन क्षमता को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।बहरहाल, मोदी सरकार लगातार तीनों सेनाओं को आधुनिक बनाने और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर विशेष जोर दे रही है। सरकार की कोशिश है कि देश की सैन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए विदेशी आयात पर निर्भरता कम हो और अधिक से अधिक रक्षा उपकरणों का निर्माण भारत में ही किया जाए। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहलों के तहत युद्धक विमान, हेलीकाप्टर, मिसाइल, तोप और अन्य आधुनिक सैन्य प्रणालियों के स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। C-295 विमान परियोजना को इसी नीति का महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार की इन नीतियों के सुखद परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं और भारत तेजी से रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बना रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET-UG Paper Leak Investigation | बेटी के लिए 5 लाख में खरीदा था प्रश्न पत्र, आरोपी के घर CBI की 8 घंटे की मैराथन रेड
    Next Article
    HD Deve Gowda Birthday: विधायक, CM, फिर बने Prime Minister, 93 साल के हुए HD Deve Gowda, पढ़ें Political Journey

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment