Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    HD Deve Gowda Birthday: विधायक, CM, फिर बने Prime Minister, 93 साल के हुए HD Deve Gowda, पढ़ें Political Journey

    6 hours ago

    1

    0

    भारत के 11वें प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का आज यानी 18 मई को अपना 93वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह साल 1996 से 1997 तक करीब 11 महीनों के लिए भारत के प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले वह साल 1994 से 1996 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे थे। एक साधारण किसान परिवार से आने वाले देवगौड़ा अपनी सादगी, किसानों के उत्थान और क्षेत्रीय राजनीते में अपनी मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एच डी देवगौड़ा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारकर्नाटक में 18 मई 1933 को एचडी देवगौड़ा का जन्म हुआ था। वह एक सामान्य वोक्कालिगा कृषक परिवार से आते हैं। एचडी देवगौड़ा के पिता का नाम श्रीदोड्डे गौड़ा और मां का नाम देवम्या था। शुरूआती शिक्षा पूरी करने के बाद एचडी देवगौड़ा ने पॉलिटेक्निक से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया है।सियासी सफरएचडी देवगौड़ा का सियासी सफऱ कांग्रेस के साथ शुरू हुआ था। वह साल 1953 से लेकर 1962 तक कांग्रेस के सदस्य रहे। फिर साल 1962 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में होलेनारासिपुरा सीट से पहली बार विधायक बने। इसके बाद साल 1989 तक वह लगातार 6 बार इस सीट से विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। साल 1972 से लेकर 1977 तक विधानसभा में नेता विपक्ष रहे और आपातकाल के दौरान एचडी देवगौड़ा दो साल तक जेल में रहे।कर्नाटक के 14वें सीएमआपातकाल में इंदिरा गांधी के विरोध के बाद एचडी देवगौड़ा 2 बार जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे। साल 1983 से 1988 तक उन्होंने कर्नाटक की जनता पार्टी सरकार में मंत्री पद संभाला। फिर देवगौड़ा की अगुवाई में जनता पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। इस तरह से वह कर्नाटक के 14वें मुख्यमंत्री बने।देश के 11वें प्रधानमंत्रीसाल 1996 में आम चुनावों में कांग्रेस चुनाव हार गई थी और अन्य किसी दल को भी सरकार गठन के लिए पर्याप्त सीटें हासिल नहीं हुईं। जिसके बाद गैर भाजपा और गैर कांग्रेसी क्षेत्रीय दलों ने यूनाइटेड फ्रंट ने कांग्रेस के समर्थन से केंद्र में सरकार बनाने की योजना बनाई। ऐसे में एचडी देवगौड़ा के नाम की मुहर लगी औऱ इस तरह से वह देश के 11वें प्रधानमंत्री बने। हालांकि बतौर प्रधानमंत्री के रूप में उनको कार्यकाल काफी छोटा रहा। एचडी देवगौड़ा को 1 जून 1996 से 11 अप्रैल 1997 तक ही पीएम बने रहने का मौका मिला।JDS के अध्यक्षसाल 1999 में जनता दल के कुछ नेताओं ने भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए में शामिल होने का फैसला किया। जिसके बाद जनता दल दो धड़ों में बंट गया और इस तरह से जेडीएस की स्थापना हुई। इसके अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा चुने गए। लेकिन साल 1999 के लोकसभा चुनाव में जेडीएस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस दौरान तक राज्य की राजनीति में जेडीएस ने अपना जनाधार कायम करना शुरूकर दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत रचने जा रहा है नया इतिहास! पहला Made in India Military Aircraft C-295 उड़ान भरने के लिए तैयार
    Next Article
    Prabhasakshi NewsRoom: UAE के Nuclear Plant पर हमले को India ने बताया 'खतरनाक', शांति की अपील की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment