Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय मजदूर संघ ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन:18 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा, महंगाई-बेरोजगारी पर उठाए सवाल

    6 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित 18 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस ज्ञापन में महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी उपेक्षा के कारण मजदूरों व कर्मचारियों की समस्याओं को उठाया गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्धारित मानदेय अभी तक लागू नहीं किया गया है। इसी तरह, आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संविदा कर्मियों को आउटसोर्सिंग के नाम पर समय पर वेतन नहीं मिलता और उन्हें नौकरी से निकाले जाने का डर बना रहता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में कार्यरत संविदा कर्मियों के लिए केंद्र सरकार से बीमा लाभ का बजट मिलने के बावजूद इसे अभी तक लागू नहीं किया गया है। 108 और 102 एंबुलेंस के बर्खास्त कर्मियों को वार्ता के बाद भी वापस नहीं लिया गया है, जिससे वे भुखमरी का सामना कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों से बिना सुरक्षा उपकरण के काम कराया जाता है और उन्हें उचित वेतन भी नहीं मिलता। पटरी और रेहड़ी दुकानदारों को प्रतिदिन उत्पीड़न झेलना पड़ता है। असंगठित क्षेत्र में कार्यरत दिहाड़ी मजदूर, ग्रामीण मजदूर, नाई, धोबी, दर्जी जैसे अन्य सभी को कोई सामाजिक सुरक्षा या प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था नहीं है। इसके अतिरिक्त, सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना की लंबे समय से चली आ रही मांग को भी सरकार ने अभी तक पूरा नहीं किया है। भारतीय मजदूर संघ ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित इस ज्ञापन में मुख्यमंत्री से इन ज्वलंत समस्याओं पर विचार कर उनका शीघ्र समाधान करने का अनुरोध किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- कोई भी 100 विधायक लाए, सीएम बना देंगे:उन्नाव में कहा- बाकी हम मैनेज कर लेंगे, SIR के बाद हिंदू कागज खोज रहे
    Next Article
    चंडीगढ़ में थार ने दो मदरसा टीचर को उड़ाया:काम खत्म कर यूपी लौट रहे थे, मृतकों के परिजन बोले-आरोपी पुलिसकर्मी का बेटा, पुलिस बचा रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment