Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा:परिजनों ने कहा- इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी हालत; कार्रवाई की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    संभल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव के दौरान एक महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की हालत बिगड़ी और उसे निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उक्त घटना संभल कोतवाली क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शाम 4 से 6 बजे के बीच हुई। थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव बराही निवासी मतीन अहमद की पत्नी गुलशन जहां को प्रसव के लिए सीएचसी संभल में भर्ती कराया गया था। जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली और जिलाधिकारी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मृतका के पति मतीन अहमद ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी को इसी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनके पहले भी तीन-चार बच्चे हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने उनकी पत्नी को कई इंजेक्शन लगाए, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मतीन के अनुसार, उनसे 3500 रुपये भी लिए गए। आशा कार्यकर्ता ममता ने बताया कि मरीज के परिजनों से तीन किस्तों में 3500 रुपये लिए गए थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 'बिना टंडन' नाम की एक महिला प्रसव करा रही थी, तभी मरीज की हालत बिगड़ी। वहीं, लेबर इंचार्ज ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वे किसी भी तरह की गलती के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि बच्चे का सिर सामने आ गया था और उन्होंने परिजनों से थोड़ी देर इंतजार करने को कहा था ताकि सामान्य प्रसव हो सके, लेकिन वे नहीं माने। लेबर इंचार्ज के अनुसार, परिजन आशा की बात मानकर महिला को बिना रेफर कराए अपनी मर्जी से अस्पताल से ले गए थे और अस्पताल में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई के पूर्व प्रमुख प्रेम सिंह ने किया आत्मसमर्पण:आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल से मुलाकात के बाद जारी किया माफीनामा
    Next Article
    भाजपा विधायक के बेटों पर मकान तोड़ने का आरोप:पीड़ित का दावा; प्लॉट की हमारे पास रजिस्ट्री, बोले- जान दे देंगे, जायदाद नहीं जाने देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment