Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा विधायक के बेटों पर मकान तोड़ने का आरोप:पीड़ित का दावा; प्लॉट की हमारे पास रजिस्ट्री, बोले- जान दे देंगे, जायदाद नहीं जाने देंगे

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में भाजपा विधायक और उनके बेटों पर एक मकान को जेसीबी से जबरन गिराने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने विधायक और उनके बेटों पर यह आरोप लगाते हुए न्याय न मिलने पर परिवार सहित जान देने की धमकी दी है। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पीड़ित बलविंदर ने दावा किया है कि उनके पास मकान की रजिस्ट्री है, जबकि विधायक के बेटों ने कथित तौर पर फर्जी कागजात बनवा लिए हैं। बलविंदर ने खुद एक वीडियो बनाकर विधायक और उनके बेटों पर जबरन मकान गिराने का आरोप लगाया है। पुलिस से बहसबाजी के भी वीडियो सामने आए हैं। बंडा थाना क्षेत्र के निवासी बलविंदर ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पत्नी और भाई के नाम पर तीन आवासीय प्लॉट है, जिसकी रजिस्ट्री उनके पास है। बुधवार को जब वह और उनके भाई काम से बाहर गए थे, तब उनकी पत्नी ने फोन कर बताया कि कुछ लोग जेसीबी लेकर उनके भाई के मकान पर तोड़फोड़ कर रहे हैं। उस मकान में सामान भरा था और ताला लगा हुआ था। पत्नी ने यह भी बताया कि वे लोग बलविंदर के भाई जसपाल सिंह की जमीन पर भी तोड़फोड़ कर रहे थे। बलविंदर ने तुरंत अपने भाई जसपाल को सूचना दी, जिसके बाद जसपाल ने डायल 112 पर कॉल किया। जब बलविंदर मौके पर पहुंचे, तब तक जेसीबी से मकान पूरी तरह तोड़ दिया गया था। मकान में रखा करीब दो लाख रुपये का सामान भी तहस-नहस हो गया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनसे कहा कि यह जमीन विधायक की है। इसके बाद बलविंदर ने विधायक चेतराम को फोन कर पूरी घटना बताई। विधायक ने कथित तौर पर बलविंदर से कहा कि यह उनकी जमीन है और उन्होंने इसका बैनामा भी कराया है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में तोड़फोड़ करने वालों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। बलविंदर ने पूरे मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज करने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं एक वीडियो सामने आया है। इसमे पीड़ित और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हो रही है। वीडियो में आवाज आ रही है कि विधायक ने सत्ता के जोर से मकान तुड़वाए हैं। ये सब अवैध रूप से कर रहे हैं, जबकि इसकी रजिस्ट्री हम सबके नाम है। कहा हम अपनी जान दे देंगे लेकिन जायदाद नही जाने देंगे। हालांकि जान देने की धमकी देने वाले व्यक्ति का चेहरा वीडियो में नही दिख रहा है। वहीं बंडा थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को जमीन की नाप हुई थी। बुधवार को जेसीबी से कुछ तोड़फोड़ हुई थी। जब पुलिस पहुंची तो तोड़फोड़ हो चुकी थी। जमीन विधायक के बेटे अपनी बता रहे हैं। वहीं जमीन पर दावा करने वाले दूसरे पक्ष ने गुरुवार को कागज दिखाने की बात की है। उनकी तरफ से कोई शिकायती पत्र नहीं आया है। मामले में भाजपा विधायक और एसडीएम पुवायां से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने काॅल रिसीव नही की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा:परिजनों ने कहा- इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी हालत; कार्रवाई की मांग
    Next Article
    खाद्य विभाग ने 13.26 लाख के खाद्य पदार्थ जब्त किए:होली से पहले 32 नमूने जांच को भेजे, मिलावट रोकने को अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment