Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खाद्य विभाग ने 13.26 लाख के खाद्य पदार्थ जब्त किए:होली से पहले 32 नमूने जांच को भेजे, मिलावट रोकने को अभियान

    2 hours ago

    1

    0

    जिले में होली के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सघन अभियान कई दिनों से चल रहा है।आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का सचल दल लगातार कार्रवाई कर रहा हैं। इस अभियान के तहत अब तक 13.26 लाख रुपये मूल्य के खाद्य पदार्थ जब्त किए गए हैं। विभाग ने कुल 32 नमूने एकत्र कर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे हैं। अभियान के दौरान निर्माण इकाइयों, रिलेबलर, पैकर, कोल्ड स्टोरेज, भंडारण इकाइयों, अस्थायी भट्टियों और संबंधित मंडियों का निरीक्षण किया जा रहा है। विशेष रूप से खोया, खाद्य तेल, वनस्पति घी, गुझिया, नमकीन, रंगीन मिठाइयां, कचरी, दूध और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। सहायक आयुक्त (खाद्य) मानिक चंद्र सिंह के नेतृत्व में बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार सोनी और नंद कुमार यादव की टीम ने मेसर्स बृज मोहन हेमंत कुमार प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। यहां से 1230 किलोग्राम रुचि गोल्ड पामोलिन ऑयल (2,22,268 रुपये मूल्य) और 310 किलोग्राम प्योर मस्टर्ड ऑयल (77,500 रुपये मूल्य) जब्त कर उनके नमूने जांच के लिए लिए गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पी.के. त्रिपाठी के नेतृत्व में भी कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमित चौधरी ने मेसर्स मधुर स्वीट्स एंड बेकर्स से खोया का एक नमूना लिया, जबकि संतोष कुमार साहू ने लौकी के लड्डू का नमूना संग्रहित किया। इस अभियान के तहत अब तक कुल 32 नमूने एकत्र कर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं। विभाग ने 80 किलोग्राम पनीर और खोया (41,400 रुपये मूल्य) को नष्ट भी कराया है। कुल मिलाकर, 13,26,418 रुपये मूल्य के खाद्य पदार्थ जब्त किए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान होली तक जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य आम जनता को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा विधायक के बेटों पर मकान तोड़ने का आरोप:पीड़ित का दावा; प्लॉट की हमारे पास रजिस्ट्री, बोले- जान दे देंगे, जायदाद नहीं जाने देंगे
    Next Article
    गाजियाबाद में 1000 किलो रंगीन कचरी जब्त:जिलाधिकारी के निर्देश पर छापा, 10 खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment