Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय पायलट ने विमान क्रैश होने से बचाया:चाकू मार रहे को-पायलट से लड़े, 180 लोग सवार थे; इजराइल बोला- 9/11 जैसा हमला हो सकता था

    18 hours ago

    1

    0

    भारतीय पायलट स्मित ने दुबई से इजराइल जा रही फ्लाइट को क्रैश होने से बचा लिया। स्मित पर उनके साथी पायलट ने ही चाकू से हमला कर दिया था। घायल होने के बावजूद स्मित उससे लड़ते रहे और बाकी यात्रियों की मदद से काबू पाया। फ्लाईदुबई की फ्लाइट में यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुई। विमान में 180 लोग सवार थे। इजराइली अधिकारियों ने बताया कि जिस साथी पायलट ने स्मित पर हमला किया, वह ओमान का नागरिक था। इजराइल के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि पायलट की हिम्मत ने बड़ी घटना टाल दी। वरना 2001 में हुए अमेरिका के 9/11 जैसी घटना हो सकती थी। हमलावर पर काबू पाने के बाद विमान में बैठे पैसेंजर्स ने ताली बजाकर खुशी मनाई। इस फ्लाइट में ज्यादातर इजराइली पैसेंजर्स थे। इजराइली डेंटिस्ट ने जान बचाई विमान में सवार यात्रियों को कुछ देर के लिए लगा कि वे जिंदा नहीं बचेंगे। एक यात्री ने AFP को बताया कि, “सभी को लगा कि अब हम मरने वाले हैं।” विमान में मौजूद कुछ लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। विमान में सिविल ड्रेस में 2 रिलीफ पायलट मौजूद थे जिन्होंने बाद में प्लेन को संभाला। जबकि यात्रियों ने हमलावर को कॉकपिट से दूर करने में मदद की। वहीं कैप्टन स्मित की मदद विमान में मौजूद एक डेंटिस्ट ने की। उन्होंने घायल पायलट का विमान में ही इलाज किया और उनकी जान बचाई। स्पाइसजेट में 11 साल पायलट रह चुके हैं कैप्टन स्मित फ्लाईदुबई से पहले स्मित ने 11 साल से ज्यादा समय तक स्पाइसजेट में काम किया। यहां उन्होंने 9500 घंटे से ज्यादा उड़ान भरी। इनमें 6400 घंटे से ज्यादा समय विमान के मुख्य पायलट यानी पायलट-इन-कमांड के तौर पर था। जून 2022 में उन्होंने फ्लाईदुबई जॉइन की थी। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्हें कमर्शियल विमान उड़ाने का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बोइंग 737 विमानों पर करीब 9750 घंटे उड़ान भरी है। इसके अलावा वे पायलटों की ट्रेनिंग, उनकी जांच और उन्हें काम के दौरान गाइड करने का काम भी करते थे। पॉडकास्ट बताया- पढ़ाई के दौरान पायलट बनने का ख्याल आया पिछले साल अक्टूबर में कैप्टन स्मित ने CS जलक मेहता नाम के यूट्यूब चैनल के साथ पॉडकास्ट किया था। इस दौरान उन्होंने कहा, स्कूलिंग के बाद फैमिली बिजनेस संभालने के लिए मैंने मैनेजमेंट की पढ़ाई की। लेकिन इसी दौरान मैं एविएशन से जुड़े एक सेमिनार में गया, वहीं मैंने पहली बार पायलट बनने का सोचा। आगे उन्होंने बताया, ‘मेरी पहली कमर्शियल फ्लाइट बेंगलुरु से दिल्ली के लिए थी।’ 10 पॉइंट्स में जानिए विमान में क्या-क्या हुआ नेतन्याहू ने कैप्टन पायलट और क्रू मेंबर्स की तारीफ की इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे बेहद गंभीर सुरक्षा घटना बताया। उन्होंने दावा किया कि को-पायलट का इरादा विमान को नुकसान पहुंचाने का था। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब के अधिकारी संदिग्ध पायलट से पूछताछ कर रहे हैं। नेतन्याहू ने विमान में सवार लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन, यात्रियों और क्रू सदस्यों की तारीफ करते हुए कहा कि वह इन हीरोज को सलाम करते हैं। घटना के बाद नेतन्याहू ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और मिलिट्री सेक्रेटरी के साथ इमरजेंसी बैठक भी की। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश: पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान; फाइटर जेट की निगरानी में इमरजेंसी लैंडिंग दुबई से तेल अवीव जा रही एक फ्लाइट को हाईजैक कर क्रैश कराने की कोशिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की, 9 मौतें:मरने वालों में महिलाएं-बच्चे भी शामिल, 7 दिन पहले पाकिस्तान ने 10 जगह हमले किए थे
    Next Article
    जिम्बाब्वे में हेलिकॉप्टर क्रैश, चर्चित बिजनेसमैन समेत 6 की मौत:पत्नी भी सवार थीं, राष्ट्रपति के करीबी थे चिवायो; हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में लगी आग

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment