Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की, 9 मौतें:मरने वालों में महिलाएं-बच्चे भी शामिल, 7 दिन पहले पाकिस्तान ने 10 जगह हमले किए थे

    5 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान ने गुरुवार को अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांत में एयरस्ट्राइक की। अफगान तालिबान सरकार के मुताबिक इन हमलों में 9 लोगों की मौत और 11 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इसकी जानकारी दी है। रॉयटर्स के मुताबिक उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी हमलों में दोनों प्रांतों में 3 घर तबाह हुए हैं। मुजाहिद ने हमलों की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने गलत किया है। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है और इसे जायज नहीं ठहराया जा सकता। पाकिस्तान ने 7 दिन पहले अफगानिस्तान में 10 जगह एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनाव बढ़ा पाकिस्तान का कहना है कि हाल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के लड़ाकों ने अफगानिस्तान के पक्तिया और नंगरहार प्रांतों से पाकिस्तान में घुसपैठ की कोशिश की। इसके बाद सीमा पर दोनों पक्षों के बीच गोलाबारी हुई। पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि अफगानिस्तान से ड्रोन भी भेजे गए, जबकि तालिबान सरकार ने इन आरोपों से इनकार किया। सोमवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें उसके मुताबिक 28 आतंकी मारे गए। अफगान अधिकारियों ने दावा किया कि हमले में नागरिक भी मारे गए। इसके बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान TTP को ‘फितना-उल-खवारिज’ कहता है। TTP और अफगान तालिबान अलग संगठन हैं। हालांकि, दोनों के बीच गठजोड़ बताया जाता है। पाकिस्तान और TTP में लड़ाई क्यों? 2001 में अमेरिका के अफगानिस्तान पर हमले के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका का साथ दिया। इससे TTP नाराज हो गया, वह इसे इस्लाम के खिलाफ मानता था। TTP का मानना है कि पाकिस्तान सरकार सच्चा इस्लाम नहीं मानती है, इसलिए वो उसके खिलाफ हमला करता है। TTP का अफगान तालिबान के साथ गहरा जुड़ाव है। दोनों समूह एक-दूसरे को समर्थन देते हैं। 2021 में अफगान तालिबान के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान ने TTP को निशाना बनाकर अफगानिस्तान में हमले किए। --------------------- यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान ने बांग्लादेश जा रहा न्यूक्लियर फ्यूल रोका: रूसी प्लेन को एयरस्पेस नहीं दिया पाकिस्तान ने बिजली संकट झेल रहे बांग्लादेश का परमाणु ईंधन अपने आसमान से नहीं गुजरने दिया। यह ईंधन रूसी विमान में था, जो बांग्लादेश के रूपपुर प्लांट में इस्तेमाल होना था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यात्री ने TV शो देख प्लेन उड़ाना सीखा,क्रैश से बचाया:हमलावर पायलट से लड़ा, भारतीय को-पायलट की जान बचाई; नेतन्याहू-ट्रम्प ने की तारीफ
    Next Article
    भारतीय पायलट ने विमान क्रैश होने से बचाया:चाकू मार रहे को-पायलट से लड़े, 180 लोग सवार थे; इजराइल बोला- 9/11 जैसा हमला हो सकता था

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment