Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    8वीं की छात्रा से छेड़छाड़ पर शिक्षक पर FIR:घर पहुंचकर बच्ची ने बताई पूरी बात, परिजनों और गांववालों में गुस्सा

    16 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र में एक सरकारी शिक्षक पर कक्षा आठ की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक सुनील कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना एक थारू ग्राम स्थित कम्पोजिट विद्यालय में हुई। आरोप है कि विद्यालय में कार्यरत शिक्षक सुनील कुमार सिंह ने छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार किया। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। इस सूचना से ग्रामीणों में भी गहरा रोष फैल गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है। घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मकान मालिक गिरफ्तार:कासगंज में झाड़ू लगाने के बहाने किया रेप, जेल भेजा
    Next Article
    भारतीय सर्वजन पार्टी ने किया प्रदर्शन:डीएम को सौंपा ज्ञापन, आरक्षण कोटा बढ़ाने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment