Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भरथना के व्यापारी परिवार के तीन सदस्यों का अंतिम संस्कार:नहर में गिरने से मां-बाप और बेटे की हुई थी मौत

    7 hours ago

    1

    0

    इटावा जिले के भरथना कस्बे के प्रमुख व्यापारी राजीव कुमार गुप्ता, उनकी पत्नी मधु गुप्ता और छोटे बेटे शिभम की औरैया जिले में नहर में डूबने से हुई दर्दनाक मौत के बाद शुक्रवार सुबह तीनों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। एक साथ तीन शव घर पहुंचने और फिर एक साथ अंतिम यात्रा निकलने से पूरे कस्बे में गहरा शोक छा गया। सैकड़ों व्यापारी और क्षेत्रवासी अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे मोहल्ला मोतीगंज स्थित आवास से तीनों की शव यात्रा निकाली गई। जैसे ही शव घर से बाहर लाए गए, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास की महिलाएं और पुरुष भी अपने आंसू नहीं रोक सके। पूरे इलाके में सन्नाटा और मातम का माहौल बना रहा। शव यात्रा ॐ ओम श्री पागल बाबा गंगासागर धाम स्थित पंचतत्व विलीन स्थल तक पहुंची, जहां विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के समधी बाबा रामशरण ने बताया कि पिता, माता और पुत्र तीनों का अंतिम संस्कार धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया। तस्वीरों में देखिए रोते-बिखलते परिजन… शादी से लौटते समय हुआ था हादसा जानकारी के अनुसार, राजीव कुमार गुप्ता उर्फ कल्लन बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे दुकान बंद कर पत्नी मधु गुप्ता और छोटे बेटे शिवम के साथ डस्टर कार से दिबियापुर गए थे। वहां वे अपने मामा अशोक कुमार सर्राफ की बेटी के विवाह समारोह में शामिल हुए थे। देर रात अछल्दा मल्हौसी नहर मार्ग से भरथना लौटते समय उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार के दरवाजे नहीं खुल सके और तीनों बाहर नहीं निकल पाए। नहर में डूबने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार सुबह पुलिस क्षेत्राधिकारी राम दवन मौर्य और थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। इसके बाद मृतक के छोटे भाई किशन गुप्ता उर्फ बबलू और अन्य परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करोड़ों के भूमि घोटाले में तहसीलदार से पूछताछ:मुरादाबाद में कुछ अधिकारियों ठिकाने लगाई सरकारी भूमि,खरीदार लेखपाल की बीवी; DM की सख्ती पर एक्शन
    Next Article
    उन्नाव जिला अस्पताल की ओपीडी में 700 से अधिक मरीज:बदलते मौसम के कारण बढ़ी सर्दी-जुकाम और बुखार की समस्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment