Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करोड़ों के भूमि घोटाले में तहसीलदार से पूछताछ:मुरादाबाद में कुछ अधिकारियों ठिकाने लगाई सरकारी भूमि,खरीदार लेखपाल की बीवी; DM की सख्ती पर एक्शन

    6 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में करोड़ों रुपए कीमत की ग्राम समाज की सरकारी भूमि ठिकाने लगा दी गई। भ्रष्टाचार के इस खेल में कई अधिकारी कठघरे में खड़े हैं। फिलहाल डीएम अनुज सिंह के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सरकारी भूमि को ठिकाने लगाने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। पूरा मामला शहर से सटे धीमरी गांव का है। इस गांव में रहने वाले अमरजीत नाम के एक शख्स से अधिकारियों से मिलीभगत करके गांव में पड़ी ग्राम समाज की करीब 13 बीघा जमीन दस्तावेजों में अपने नाम पर दर्ज करा ली। इसके बाद इस जमीन को 5 अलग-अलग लोगों को बेच डाला। फर्जीवाड़ा करके सरकारी जमीन खरीदने वालों में एक लेखपाल की पत्नी भी शामिल है। बताया जा रहा है कि लेखपाल की तैनाती बिलारी में है। बड़ा सवाल ये है कि इतनी बड़ी सरकारी भूमि आखिर एक प्राइवेट आदमी के नाम पर कैसे दर्ज कर दी गई। जबकि यह भूमि रेवेन्यू रिकॉर्ड में पहले से ग्राम समाज के नाम पर दर्ज चली आ रही है। जाहिर है इस पूरे खेल में कुछ सरकारी ओहदेदारों की भूमि सवालों के घेरे में है। बहरहाल जमीन को अपने नाम कराने के बाद धीमरी गांव के अमरजीत ने उसे बेच डाला। पूरा मामला तब पकड़ में आया जब डीएम अनुज सिंह की नजरों में यह बात आई। डीएम अनुज सिंह ने तुरंत इस भूमि की खरीद फरोख्त पर रोक लगाते हुए मामले की जांच के आदेश दिए। डीएम के निर्देश इस प्रकरण को लेकर सिविल लाइंस थाने में FIR भी दर्ज करा दी गई। पुलिस ने अब इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तहसीलदार को बुलाकर पूछताछ की है। पुलिस ने तहसीलदार से सवाल किए हैं कि रिकॉर्ड में ग्राम समाज के नाम पर दर्ज चली आ रही भूमि को उन्होंने किसी प्राइवेट आदमी के नाम पर अंकित किस आधार पर किया। पुलिस विक्रेता और क्रेता दोनों से पूछताछ कर रही है। ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। जिलाधिकारी ने इस मामले में अलग से विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑटो चालकों ने नाश्ते के पैसे मांगने पर की मारपीट:फिरोजाबाद में जैन मंदिर के सामने हुई घटना, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा
    Next Article
    भरथना के व्यापारी परिवार के तीन सदस्यों का अंतिम संस्कार:नहर में गिरने से मां-बाप और बेटे की हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment