Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में होली तैयारी तेज़:चेयरमैन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की कड़ी समीक्षा

    1 hour ago

    1

    0

    बलरामपुर में होली पर्व को सुरक्षा, सफाई और सुव्यवस्थित ढंग से मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में एम.एल.के. कॉलेज के ऑडिटोरियम में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह 'धीरू' ने की। बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, विद्युत, जल आपूर्ति और सफाई विभाग के अधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न होली समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान कानून-व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का तत्परता और जिम्मेदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह 'धीरू' ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और अनुशासन का पर्व है। उन्होंने नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वाली किसी भी गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी और ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर महंथ बृजानन्द जी महाराज, अधिशासी अधिकारी लाल चंद मौर्या, डीपी सिंह, व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति, सभासद और वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद ने यह भी स्पष्ट किया कि होली का पर्व आनंददायक होने के साथ-साथ अनुशासनपूर्ण भी होगा। किसी को भी शांति भंग करने या सार्वजनिक अशांति फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम डेस्क पर रामपुर 11 महीने तक नंबर वन:डीआईजी मुनिराज ने पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाया, रमजान-होली पर कड़ी गश्त के निर्देश
    Next Article
    सिद्धार्थनगर होली-रमजान पर प्रशासन हाई अलर्ट:शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, संदिग्धों की सूचना देने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment