Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम डेस्क पर रामपुर 11 महीने तक नंबर वन:डीआईजी मुनिराज ने पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाया, रमजान-होली पर कड़ी गश्त के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    डीआईजी मुनिराज ने रामपुर के दो दिवसीय दौरे पर पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं, नगर कोतवाली और रिजर्व पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पुलिस व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए रामपुर पुलिस के कार्यों की सराहना की। डीआईजी ने बताया कि कार्यालयों में फाइलों का बेहतर रखरखाव, अपराधियों के आपराधिक रिकॉर्ड का उचित संधारण, कंट्रोल रूम की सक्रियता और ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी संचालन से कार्यप्रणाली मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि इन व्यवस्थाओं के कारण रामपुर पिछले 12 महीनों में से 11 महीने लगातार उत्तर प्रदेश सीएम डेस्क में नंबर वन रहा है, जो पूरी टीम की कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। डीआईजी ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी इस उपलब्धि के लिए प्रशंसा के पात्र हैं। आगामी रमजान और होली पर्व को देखते हुए डीआईजी मुनिराज ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने शाम से रात तक गश्त बढ़ाने, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नंबर वन की स्थिति बनाए रखने के लिए निरंतर कठोर परिश्रम और अनुशासन आवश्यक है। डीआईजी मुनिराज ने कहा कि रामपुर जिले में कानून व्यवस्था काफी बेहतर हुई है और इसे बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन की सड़कों, साफ-सफाई, मेस और अन्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बताया और इन्हें निरंतर बनाए रखने पर जोर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में देह-व्यापार में शामिल 3 युवतियां गिरफ्तार:लंका के होटल पर SOG का छापा, ग्राहक-संचालक समेत 2 दलाल भी दबोचे
    Next Article
    बलरामपुर में होली तैयारी तेज़:चेयरमैन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की कड़ी समीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment