Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर होली-रमजान पर प्रशासन हाई अलर्ट:शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, संदिग्धों की सूचना देने की अपील

    1 hour ago

    1

    0

    होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कस्बा शोहरतगढ़ में प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। उप जिलाधिकारी (एसडीएम) विवेकानंद मिश्र, क्षेत्राधिकारी (सीओ) मयंक द्विवेदी और प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक टीम ने कस्बे के प्रमुख जुलूस मार्गों और संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। इस फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर पंचायत के प्रतिनिधि, पुलिस बल और कस्बे के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से संवाद स्थापित करते हुए त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। शोहरतगढ़ नगर पंचायत को प्रशासन द्वारा अति संवेदनशील क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है। पूर्व में यहां दो समुदायों के बीच विवाद की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें जानमाल का नुकसान भी हुआ था। इन्हीं घटनाओं और होली-रमजान पर्व के एक ही समयावधि में पड़ने के कारण प्रशासन की सतर्कता बढ़ गई है। फ्लैग मार्च कस्बे के मुख्य बाजार, जुलूस मार्ग, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरा। पुलिस बल ने पैदल मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और संदेश दिया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क व मुस्तैद है। इस दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील बिंदुओं का निरीक्षण कर संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उप जिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र ने बताया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने जानकारी दी कि पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है और लगातार निगरानी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में होली तैयारी तेज़:चेयरमैन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की कड़ी समीक्षा
    Next Article
    मथुरा में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर नगर निगम का अभियान:प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर 66,500 रुपए जुर्माना, 90 किलो जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment