Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 20 लाख का सोना जब्त, दुबई से आए यात्री ने बैग में पेस्ट की परत बनाकर छिपाया था

    8 hours ago

    1

    0

    गुजरात के अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने दुबई से आए एक यात्री के पास से 20.12 लाख रुपए का सोना जब्त किया है। यात्री की प्रोफाइलिंग के आधार पर अधिकारियों ने उसे रोका था। यात्री के कैबिन बैगेज की जांच के दौरान ट्रॉली बैग के अंदर एक संदिग्ध पैच मिला। जांच में पता चला कि कपड़े के इस पैच के अंदर सोने का पेस्ट एक परत के रूप में छिपाया गया था। सोने के पेस्ट को निकालकर पिघलाने पर 133.450 ग्राम 24 कैरेट सोना बरामद हुआ। इसकी कीमत 20,12,426 रुपए आंकी गई है। कस्टम विभाग ने कस्टम्स एक्ट, 1962 के प्रावधानों के तहत सोना जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली के बवाना में बदमाशों ने दुकान के बाहर 5 राउंड फायरिंग की दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र के पूठ खुर्द इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, कुछ बदमाशों ने एक दुकान के बाहर करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल फायरिंग के कारण, आरोपियों और किसी के घायल होने को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौत की सजा के 90% आदेश ऊपरी अदालत में पलटे:2025 में निचली अदालतों ने 10 महिलाओं को मौत की सजा सुनाई; 10 लोग बरी हुए
    Next Article
    राजस्थान के सवाई माधोपुर में तेज बारिश:एमपी के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; केदारनाथ-बद्रीनाथ और गंगोत्री में तापमान माइनस में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment