Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:AIADMK ने 6 नेताओं को पार्टी से निकाला, सोशल मीडिया पर पलानीस्वामी के खिलाफ पोस्ट लिखे थे

    11 hours ago

    1

    0

    तमिलनाडु की AIADMK ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन तोड़ने के आरोप में कोयंबटूर के 6 पदाधिकारियों को पार्टी से निकाल दिया है। इनमें IT विंग के दो पदाधिकारी भी शामिल हैं। पार्टी महासचिव ईके पलानीस्वामी ने 27 नवंबर को जारी बयान में सभी छह सदस्यों को पदों और प्राथमिक सदस्यता से तत्काल हटाने का ऐलान किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सभी पूर्व मंत्री और विधायक एसपी वेलुमणि के समर्थक हैं। इन्होंने सोशल मीडिया पर पलानीस्वामी के खिलाफ पोस्ट किए थे। आज की अन्य बड़ी खबरें… बेंगलुरु के लॉज में युवती की चाकू मारकर हत्या, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, दोनों 4 साल से रिलेशनशिप में थे बेंगलुरु के एक लॉज में 22 साल की युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान केरल के अडूर निवासी गंगा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में बेंगलुरु आई थी। उसके साथ उसका 23 वर्षीय दोस्त गोकुल कृष्ण भी आया था। दोनों पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे और गुरुवार सुबह लॉज में ठहरे थे। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद गोकुल ने कथित तौर पर गंगा के पेट में चाकू मार दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने लॉज प्रबंधन को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और मामले की जांच जारी है। जम्मू-कश्मीर के उरी में सड़क हादसा, शादी से लौट रहे परिवार के 4 लोगों की मौत, बच्ची घायल जम्मू-कश्मीर के उड़ी के गोहल्लन इलाके में देर रात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 साल की बच्ची घायल हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार शादी के रिसेप्शन (वलीमा) में शामिल होकर आधी रात के आसपास घर लौट रहा था, तभी हादसा हुआ। घायलों को उड़ी के सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल (SDH) ले जाया गया। वहां से बच्ची को बेहतर इलाज के लिए GMC रेफर किया गया है। हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। दिल्ली में पड़ोसियों के झगड़े में युवक की मौत, तीसरी मंजिल से फेंका सिलेंडर सिर पर लगा दिल्ली के बिंदापुर इलाके में पड़ोसियों के बीच विवाद में 28 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जोजो के रूप में हुई है। आरोप है कि झगड़े के दौरान तीसरी मंजिल से गैस सिलेंडर फेंका गया, जो जोजो के सिर पर लगा। गंभीर हालत में उसे दीन दयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना के पीछे की वजह और पूरे मामले की जांच की जा रही है। दिल्ली में 29 नवंबर को RSS का मेगा इवेंट, मोहन भागवत, पूर्व CJI समेत 85 हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) 29 नवंबर को दिल्ली के रोहिणी में 'राष्ट्र वंदनम' नाम से बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगा। संघ के 101 साल पूरे होने के मौके पर होने वाले इस आयोजन में RSS प्रमुख मोहन भागवत और भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जगदीश सिंह खेहर शामिल होंगे। उन्हें कार्यक्रम में संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। RSS के मुताबिक, कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज का संदेश देना है। अब तक 85 हजार से ज्यादा स्वयंसेवकों और करीब 75 हजार गणमान्य लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। कार्यक्रम में करीब 9 हजार स्वयंसेवक योग करेंगे, जबकि 800 स्वयंसेवक संघ का पारंपरिक बैंड बजाएंगे। सुप्रीम कोर्ट बोला- सरकार 80 साल के अमेरिकी प्रोफेसर को भारत आने की परमिशन देने पर विचार करे, बहनों से मिलना चाहते हैं सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से अमेरिकी प्रोफेसर खालिद जहांगीर काजी को सख्त शर्तों के साथ भारत आने की अनुमति देने पर विचार करने को कहा है। 80 साल से ज्यादा उम्र के काजी का OCI कार्ड रद्द कर दिया गया था। वे भारत में रहने वाली अपनी बहनों से मिलना चाहते हैं। कोर्ट ने सुझाव दिया कि उन्हें केवल उसी शहर में रहने की अनुमति दी जाए, जहां उनकी बहनें रहती हैं। साथ ही उनके आने-जाने और गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सकती है। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने काजी पर अलगाववादी गतिविधियों और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से संबंध होने के आरोप लगाए और राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए उनकी याचिका का विरोध किया। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनकी OCI रद्द करने और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट के एकल जज पहले ही रद्द कर चुके हैं और उस फैसले पर रोक नहीं लगी है। केंद्र सरकार से जवाब लेने के लिए कोर्ट ने सुनवाई एक हफ्ते के लिए टाल दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमिलनाडु में दरगाह के सामने दीपस्तंभ पर आज दीप जलेगा:CISF तैनात, इलाके में बैरिकेडिंग; कल सुप्रीम कोर्ट ने विजय सरकार को फटकारा, मंदिर ट्रस्टी हटाए
    Next Article
    स्टेज पर बिहार की इस लड़की ने शाहरुख खान को ऐसे डराया कि सहम गए किंग खान, कहा-ऐसे तो प्यार...

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment