Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:AIADMK से निष्कासित तमिलनाडु के पूर्व सीएम पन्नीरसेल्वम DMK में शामिल, मुख्यमंत्री स्टालिन ने सदस्यता दिलाई

    13 hours ago

    1

    0

    तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व AIADMK नेता ओ पन्नीरसेल्वम (OPS) ने शुक्रवार को DMK का दामन थाम लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की। यह कदम अप्रैल-मई में होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले उठाया गया है। OPS तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे दिवंगत नेता जे जयललिता के करीबी माने जाते थे। साल 2022 में AIADMK के अंदर चल रही खींचतान के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। उस समय उनका एडप्पाडी के पलानीस्वामी (ईपीएस) से नेतृत्व को लेकर विवाद चल रहा था। आज की बाकी बड़ी खबरें… केरल के कन्नूर में हाथी के हमले में 40 साल के मजदूर की मौत केरल के कन्नूर जिले के अरलम फार्म इलाके में जंगली हाथी के हमले में अनीश (40) की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह हुई। अनीश दिहाड़ी मजदूर थे और अपने परिवार के साथ अरलम में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। राज्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। 2 दिन के इजराइल दौरे से लौटे पीएम मोदी; दोनों देशों के बीच 27 MoU और एग्रीमेंट हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इज़राइल के ऐतिहासिक दो दिन के स्टेट विज़िट के बाद शुक्रवार रात 1 बजे भारत लौट आए। यह नौ साल में उनका पहला विजिट था। इस दौरान दोनों देशों ने अपने आपसी रिश्तों को एक स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाया। इस विज़िट के आखिर में इनोवेशन, कल्चरल एक्सचेंज, मैन्युफैक्चरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, इकोनॉमिक कोऑपरेशन, डिप्लोमेसी और सिक्योरिटी समेत अलग-अलग सेक्टर में 27 MoU और एग्रीमेंट पर साइन हुए। PM मोदी ने यह भी अनाउंस किया कि भारत और इजराइल जल्द ही एक-दूसरे के लिए फायदेमंद फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को फाइनल करेंगे। शर्टलेस प्रदर्शन- यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में भेजा एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार 3 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली की एक कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृदुल गुप्ता ने दिल्ली पुलिस की मांग पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया और आरोपियों को 1 मार्च को दोबारा पेश करने को कहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    India पर क्रूरता के साथ राज करने वाली कंपनी का हुआ अंत, London में फिर बंद हुई East India Company
    Next Article
    शराब घोटाले के साए में AAP और केजरीवाल ने क्या खोया, क्या भुगता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment