Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:बारामूला में ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार; MP-5 पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद

    19 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों ने एक ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से MP-5 पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, मैगजीन, मोबाइल फोन और बैग बरामद हुआ है। मामले में शिरी थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षाबलों ने रविवार को जंदफरन-गोरिवान क्रॉसिंग पर नाकेबंदी की थी। इसमें 46 राष्ट्रीय राइफल्स, SOG बारामूला, CRPF की 53वीं बटालियन और BSF की 112वीं बटालियन शामिल थी। जांच के दौरान गोरिवान की ओर से आ रहा एक संदिग्ध नाकेबंदी देखकर भागने लगा। जवानों ने पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ऐजाज अहमद गनी के रूप में हुई है। वह नामबलन, शीरी का रहने वाला है। सुरक्षा एजेंसियां उसके आतंकी नेटवर्क से संबंध और गतिविधियों की जांच कर रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य एजेंसियां क्षेत्र में शांति बनाए रखने और आतंकियों के मददगारों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेंगी। दिल्ली पुलिस ने 6 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा; वीजा नियमों के उल्लंघन का आरोप दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ की फॉरेनर सेल ने ऑपरेशन विस्टा 1.0 के तहत 6 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। इन सभी पर वीजा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, सभी बांग्लादेशी नागरिक डबल एंट्री वीजा पर भारत आए थे। जांच में पता चला कि उन्होंने वीजा की शर्तों का उल्लंघन किया है। इसके बाद फॉरेनर सेल ने सभी को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आज की बाकी बड़ी खबरें… दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में 2.9 तीव्रता का भूकंप, सुबह 4:14 बजे लगे झटके, 8 किमी गहराई में था केंद्र दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में रविवार सुबह 4:14 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.9 रही। भूकंप का केंद्र जमीन से 8 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार, कम गहराई वाले भूकंपों के झटके सतह पर अधिक महसूस होते हैं, हालांकि इस भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण बड़े नुकसान की आशंका नहीं है। NEET-UG की काउंसलिंग 4 अगस्त से शुरू होगी; MBBS में दाखिले के लिए एजुकेशनल सेशन 8 सितंबर से MBBS और अन्य अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑल इंडिया कोटा की काउंसलिंग 4 अगस्त से शुरू होगी। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 8 सितंबर से होगी। काउंसलिंग का पहला राउंड 4 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा। इसमें शामिल होने की आखिरी तारीख 22 अगस्त है। दूसरा राउंड 24 अगस्त से 2 सितंबर तक होगा, जबकि तीसरा राउंड 10 सितंबर से 18 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद स्ट्रे वैकेंसी राउंड 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा और इसमें शामिल होने की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर तय की गई है। कावेरी के पानी को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची DMK, कर्नाटक को निर्देश देने की मांग द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कर्नाटक सरकार को निर्देश देने की मांग की है कि वह तमिलनाडु के लिए कावेरी का पानी छोड़े। यह मांग सुप्रीम कोर्ट के 16 फरवरी, 2018 के फैसले और कावेरी जल विनियमन समिति (CWRC) व कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) के आदेशों के अनुसार की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान-24 जिलों में बारिश, अजमेर में सड़कों पर पानी भरा:बिहार में बिजली गिरने से 6 की मौत; केरलम और कर्नाटक में लैंडस्लाइड से 11 जानें गईं
    Next Article
    खबर हटके- लड़का-लड़की साथ दिखे, डेढ़ मिनट में शादी कराई:बिहार में खुला कॉकरोच कैफे; 150 साल बाद लौटाई लाइब्रेरी की किताब, ₹19 लाख फाइन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment