Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान-24 जिलों में बारिश, अजमेर में सड़कों पर पानी भरा:बिहार में बिजली गिरने से 6 की मौत; केरलम और कर्नाटक में लैंडस्लाइड से 11 जानें गईं

    14 hours ago

    1

    0

    देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। राजस्थान के 24 जिलों में बारिश हो रही है। इसकी वजह से अजमेर की सड़कों पर पानी भर गया। वहीं, बिहार के बांका में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। केरल में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड और बाढ़ से 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग लापता हैं। सरकार ने 209 राहत शिविर बनाए हैं, जहां 5,792 लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया है। कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में रविवार सुबह लैंडस्लाइड में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मल्लिकार्जुन (35), उनकी पत्नी नागवेणी (28) और 3 साल का बेटा संतोष शामिल हैं। हादसे के समय तीनों पहाड़ी के पास बने घर में सो रहे थे। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें… तमिलनाडु: 2000 लोगों ने बारिश के लिए प्रार्थना की तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में सूखे मौसम की वजह से तिरुचिरापल्ली के थेन्नूर में मुस्लिम समाज के 2,000 लोगों ने बारिश की विशेष प्रार्थना (सलात अल-इस्तिस्का) की। कई जिलों में तापमान 37.5°C से ऊपर बना हुआ है और राज्य भीषण जल संकट का सामना कर रहा है। देशभर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोवा में कांग्रेस-GFP में गठबंधन पर चर्चा:AAP ने साथ आने के संकेत दिए; अगले साल चुनाव, BJP का लगातार चौथी बार सरकार बनाने का लक्ष्य
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:बारामूला में ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार; MP-5 पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment