Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 39 श्रद्धालु घायल

    11 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बुधवार सुबह अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीवान (गुंड) इलाके में बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 39 श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद पुलिस, SDRF, राहत दल और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को पहले कंगन अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए SKIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त बस का नंबर AR11 D5655 है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। उधर, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल के डिप्टी कमिश्नर और स्वास्थ्य अधिकारियों से बात कर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज और हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही भगवान शिव से सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली के गांधी नगर में यमुना में चार लोग डूबे, एक का शव मिला दिल्ली के गांधी नगर इलाके में यमुना नदी में चार लोगों के डूबने की आशंका है। घटना के बाद रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें अब तक एक शव बरामद किया गया है। अंधेरा होने के कारण अभियान फिलहाल रोक दिया गया है और मंगलवार सुबह फिर शुरू किया जाएगा। यह घटना जीरो पुश्ता रोड पर मदीना मस्जिद के पास हुई। DFS के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक एक व्यक्ति की पहचान कर उसे अस्पताल ले जाया गया है। डूबने वाले लोगों की पहचान, उम्र और अन्य विवरण का भी अभी पता नहीं चल सका है। आज की अन्य बड़ी खबरें… ओडिशा के कंधमाल मेडिकल कॉलेज का नाम अब स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती के नाम पर होगा ओडिशा सरकार ने कंधमाल जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का नाम VHP नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती के नाम पर रखने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। सरकार ने जलेश्वरपाटा आश्रम के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री विशेष सहायता कोष से 13 करोड़ रुपए देने का भी फैसला किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के बयान में कहा गया कि स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती की स्मृति को जीवित रखने और कंधमाल के आदिवासी समाज के लिए उनके योगदान व बलिदान के सम्मान में फुलबनी स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा। महाराष्ट्र के ठाणे में बालकनी का स्लैब गिरने से बच्ची की मौत, पांच लोगों को सुरक्षित निकाला गया महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में सोमवार शाम करीब 40 साल पुरानी एक रिहायशी इमारत की बालकनी का स्लैब गिरने से 13 साल की एक लड़की की मौत हो गई। हादसे में मलबे के नीचे दबे छह लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें पांच लोगों को गंभीर चोट नहीं आई है। यह हादसा अमृत नगर स्थित चार मंजिला फैयाज अपार्टमेंट में हुआ। ठाणे नगर निगम (TMC) के अनुसार, दूसरी मंजिल की बालकनी का स्लैब टूटकर पहली मंजिल की बालकनी पर गिर गया थी। इससे वहां मौजूद छह लोग मलबे में फंस गए थे, जिन्हें रेस्क्यू टीमों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एयरलाइन इंडिगो में किरण थडिमर्री बने नए CFO, 28 जुलाई से कार्यभार संभालेंगे देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने अपने शीर्ष प्रबंधन में बदलाव किया है। कंपनी ने डिप्टी CFO किरण थडिमर्री को नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया है। PTI के मुताबिक, वह 28 जुलाई से यह जिम्मेदारी संभालेंगे। कंपनी की ओर से सोमवार को जारी रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया गया कि मौजूदा CFO गौरव नेगी को मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) का सलाहकार बनाया गया है। इसके साथ ही किरण थडिमर्री को CFO के पद पर प्रमोट किया गया है। थडिमर्री 28 जुलाई से कंपनी के नए CFO के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। दिल्ली SIR में 50% काम पूरा, 72.65 लाख से ज्यादा एन्यूमरेशन फॉर्म डिजिटाइज दिल्ली में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत 50 फीसदी से ज्यादा एन्यूमरेशन फॉर्म डिजिटाइज हो चुके हैं। चुनाव आयोग के सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 1,45,10,298 मतदाताओं में से 72,65,605 फॉर्म अपलोड किए जा चुके हैं, जो कुल मतदाताओं का 50.07% है। आयोग के अनुसार, 1,44,91,450 एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। यह कुल मतदाताओं का 99.87% है। 13 जिलों में डिजिटाइजेशन के मामले में आउटर नॉर्थ सबसे आगे है। वहीं, सबसे कम डिजिटाइजेशन साउथ ईस्ट जिले में 36.39% दर्ज किया गया है। इसके बाद ईस्ट (41.60%), साउथ (43.07%), ओल्ड दिल्ली (46.04%) और सेंट्रल (46.38%) हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिमाचल के चंबा में अचानक बाढ़ से पत्थरों का सैलाब:मलबा घरों में घुसा, चंडीगढ़ मे करंट से युवती की मौत; चारधाम यात्रा स्थगित; दिल्ली में बारिश
    Next Article
    ADR रिपोर्ट- पंजाब CM की संपत्ति सैनी-सुक्खू से भी कम:सालाना इनकम इनसे ज्यादा; कर्नाटक मुख्यमंत्री सबसे अमीर, उमर अब्दुल्ला सबसे कम प्रॉपर्टी वाले CM

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment