Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर दीपके ने महाराष्ट्र में अपने गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू किया

    14 hours ago

    1

    0

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक दीपके ने महाराष्ट्र में अपने गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि बच्चे समान अवसर से वंचित हैं। मैंने अपने गांव के सरपंच से बात की, जिन्होंने भरोसा दिलाया है कि पंचायत एक हफ्ते के अंदर इन सभी समस्याओं का समाधान कर देगी। बदलाव तब मुमकिन होता है जब हम सब मिलकर काम करते हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… असम में लापता BJP नेता का शव मिला, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार असम के श्रीभूमि जिले में 12 अगस्त से लापता बीजेपी नेता बिकाश धर का शव शुक्रवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास एक सुनसान घर से मिला। पुलिस ने हत्या के आरोप में बदरुल हक और साहाबुद्दीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हथियार बरामद करने के दौरान एक आरोपी ने पुलिसकर्मी पर हमला कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। महाराष्ट्र के यवतमाल में रील बनाने के दौरान डैम में गिरीं 2 छात्राएं, दोनों की मौत महाराष्ट्र के यवतमाल में सेल्फी लेने और रील बनाने के दौरान डैम में गिरने से दो कॉलेज छात्राओं की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार को बोरगांव डैम में हुआ। पुलिस के मुताबिक, फार्मेसी कॉलेज के करीब 15 छात्र-छात्राओं का समूह कॉलेज की छुट्टी के बाद डैम घूमने गया था। इसी दौरान मोहिनी गौत्रे और अमृता खेडकर डैम की दीवार पर खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी और रील बना रही थीं। रील बनाने के दौरान एक छात्रा का संतुलन बिगड़ गया और वह डैम में गिर गई। उसे बचाने के लिए उसकी दोस्त भी पानी में कूद गई। दोनों पानी की गहराई और तेज बहाव का अंदाजा नहीं लगा सकीं और बहाव में डूब गईं। राहुल गांधी 22 अगस्त को पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे, महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे राहुल गांधी 22 अगस्त को पुणे में छात्रों की गूंज अभियान के चौथे चरण में शामिल होंगे। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सपकाल ने बताया कि राहुल गांधी कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे। हालांकि, कार्यक्रम का स्थान अभी तय नहीं किया गया है। राहुल ने 17 जून को राजस्थान के कोटा से इस अभियान की शुरुआत की थी। टीवी चैनलों पर 12 मिनट एडवर्टाइजमेंट की सीमा हटेगी, सरकार का फैसला सरकार ने टीवी चैनलों पर हर घंटे अधिकतम 12 मिनट विज्ञापन दिखाने की सीमा हटाने का फैसला किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।मंत्रालय ने कहा कि प्रसारण क्षेत्र में हुए बड़े बदलावों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भागवत बोले- युवाओं को दिशा मिले तो देश को फायदा:अगर ऐसा नहीं हुआ तो भविष्य में समाज पर बोझ बढ़ सकता है
    Next Article
    जिन्ना की इकलौती बेटी तिरंगा फहरा रही थी:नेहरू अचानक रोने क्यों लगे, गांधी बदबूदार मोहल्ले में सोए; टॉप नेताओं का पहला इंडिपेंडेंस डे कैसे बीता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment