Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:कॉकरोच जनता पार्टी की मांग- CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें; देशभर में 2 अक्टूबर से विरोध प्रदर्शन शुरू होंगे

    18 hours ago

    1

    0

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) फाउंडर अभिजीत दिपके ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। CJP ने चेतावनी दी कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो देश भर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे और उसके बाद अक्टूबर के आखिर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन किया जाएगा। मुंबई प्रेस क्लब में बातचीत के दौरान, दिपके ने बताया कि CJP शहर के दादर इलाके में शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन करेगी। यह तब तक जारी रहेंगे जब तक कुमार चुनाव आयोग के प्रमुख का पद नहीं छोड़ देते। दिपके ने कहा- 2 अक्टूबर से गोवा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। ज्ञानेश इस्तीफा नहीं देते हैं, तो अक्टूबर के आखिर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) और शिवसेना (UBT) 4 अक्टूबर को मुंबई में चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा निकालेंगे। आज की अन्य बड़ी खबरें… सुप्रीम कोर्ट का TMC के फ्रीज अकाउंट्स मामले में दखल से इनकार, जल्द सुनवाई के लिए हाईकोर्ट भेजा सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) को उन चार बैंक अकाउंट्स को ऑपरेट करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया, जिन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस ने साइबर क्राइम की शिकायत के सिलसिले में फ्रीज कर दिया था। जस्टिस MM सुंदेश और PB वराले की बेंच TMC गुट की ओर से अपने अकाउंट्स को फ्रीज किए जाने के खिलाफ दायर नई याचिका पर सुनवाई कर रही थी। कोर्ट ने कहा कि फंड को ऑपरेट करने का हक किसे है, यह बड़ा मुद्दा TMC के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा है। इस स्टेज पर कोई भी निष्कर्ष निकालने से चल रही कार्यवाही पर असर पड़ सकता है। कोर्ट ने हाईकोर्ट की कार्यवाही में दखल देने से इनकार कर दिया और कलकत्ता हाई कोर्ट से सुनवाई में तेजी लाने कहा। पढ़ें पूरी खबर… सर्किट हाउस से निकालने के मामले में महुआ मोइत्रा की याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार से जवाब मांगा सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को TMC सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर पश्चिम बंगाल सरकार और अन्य से जवाब मांगा है। मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि नादिया जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें कृष्णानगर के सर्किट हाउस से बाहर जाने के लिए मजबूर किया, जबकि उन्हें वहां कमरा दिया गया था। कोर्ट ने राज्य सरकार और अन्य पक्षों को एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मोइत्रा ने 14 अगस्त को दावा किया था कि सर्किट हाउस के बाहर भीड़ जमा थी और उन्हें आधी रात को परिसर छोड़ने के लिए दबाव बनाया गया। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग भी की थी। सुप्रीम कोर्ट ने अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट के दोषी इंडियन मुजाहिदीन आतंकी की फांसी पर रोक लगाई, गुजरात सरकार को नोटिस सुप्रीम कोर्ट ने 2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में दोषी अहमद बावा उर्फ अब्बू अबुबकर बरेलवी की मौत की सजा पर रोक लगा दी है। इस हमले में 56 लोगों की मौत हुई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। जस्टिस विक्रम नाथ, एजी मसीह और संदीप मेहता की बेंच ने गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया और ट्रायल कोर्ट का रिकॉर्ड भी मांगा। अहमद बावा ने गुजरात हाईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें उसकी मौत की सजा बरकरार रखी गई थी। 7 जुलाई को गुजरात हाईकोर्ट ने मामले में 38 दोषियों की मौत की सजा और 11 अन्य की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी थी। मणिपुर में अलग-अलग उग्रवादी संगठनों के 4 सदस्य गिरफ्तार मणिपुर में सुरक्षा बलों और पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित संगठनों के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया। तेंगनौपाल जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास PLA के 2 कैडर पकड़े गए। वहीं इम्फाल ईस्ट में PLA के एक 46 साल के सदस्य को नए कैडर भर्ती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक अन्य कार्रवाई में थौबल जिले से प्रीपेक-प्रो के कैप्टन को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, उस पर बिष्णुपुर के 4 किशोरों को संगठन में भर्ती कर म्यांमार भेजने का आरोप है। सभी आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने TMC के 4 फ्रीज बैंक अकाउंट वाली याचिका खारिज की सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC गुट की चार बैंक खातों को चलाने की याचिका खारिज कर दी। इन खातों में करीब ₹804 करोड़ हैं। कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया और मामले की जल्द सुनवाई करने को कहा। कोर्ट ने कहा कि TMC के फंड पर किस गुट का अधिकार है, यह मामला अभी लंबित है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने 27 अगस्त को ममता गुट को इन चार खातों को चलाने की अंतरिम अनुमति देने से इनकार किया था। पश्चिम बंगाल पुलिस ने इन खातों को फ्रीज किया था। कर्नाटक के MRPL रिफाइनरी में धमाका, एक की मौत; 8 घायल, दो अधिकारियों पर FIR कर्नाटक के मंगलुरु में MRPL ऑयल रिफाइनरी में बुधवार दोपहर जोरदार धमाका हुआ। हादसे में 30 साल के कॉन्ट्रैक्ट वर्कर मनीष करकेरा की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। एक घायल की हालत गंभीर है। MRPL के मुताबिक, करीब 12 बजे क्रोकर हाइड्रोट्रीटर यूनिट में हाई प्रेशर वाला कोल्ड सेपरेटर फट गया, जिससे आग लग गई। फायर टीम ने करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पा लिया। धमाके का असर आसपास के इलाकों में भी दिखा। कई घरों में दरारें आईं, खिड़कियों के शीशे टूटे और सामान गिर गया। एक चर्च की छत की टाइलें भी टूट गईं। मामले में सुरथकल पुलिस ने यूनिट के हेड और MRPL मैनेजमेंट के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने BNS की धारा 287, 125(b) और 106 के तहत केस दर्ज किया है। बेंगलुरु में कॉलेज छात्र की चाकू मारकर हत्या, दो गुटों में हुआ था झगड़ा बेंगलुरु में बुधवार को दो गुटों के विवाद में 19 साल के कॉलेज छात्र योगेश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। योगेश नगरभवी के एक निजी कॉलेज में B.Com फर्स्ट ईयर का छात्र था। पुलिस के मुताबिक, योगेश को उसका एक दोस्त कॉलेज से बाहर बुलाकर ले गया। बाहर दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ, इसी दौरान एक छात्र ने चाकू से योगेश पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को घटना में 4-5 लोगों के शामिल होने का शक है। अभी एक आरोपी की पहचान हुई है और बाकी की तलाश जारी है। आसाराम को पत्नी से मिलने के लिए अंतरिम जमानत नहीं, गुजरात हाईकोर्ट ने वीडियो कॉल की इजाजत दी गुजरात हाईकोर्ट ने दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को 83 वर्षीय बीमार पत्नी से मिलने के लिए 20 दिन की अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने पुलिस रिपोर्ट और डॉक्टरों की राय के आधार पर फैसला दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, पत्नी को 2-3 दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। हालांकि, कोर्ट ने वीडियो कॉल पर बात करने की इजाजत दे दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान के फलोदी में तापमान 38°C:केदारनाथ में पारा माइनस 4°C; यूपी के 26 गांवों में बाढ़, दिल्ली समेत 6 राज्यों से मानसून लौटा
    Next Article
    गोवा SIR में कटे 97 वोटर्स पर EC की सफाई:88 के फॉर्म मिल चुके; 3 के पास पुर्तगाली पासपोर्ट, 6 से संपर्क किया जा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment