Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान के फलोदी में तापमान 38°C:केदारनाथ में पारा माइनस 4°C; यूपी के 26 गांवों में बाढ़, दिल्ली समेत 6 राज्यों से मानसून लौटा

    15 hours ago

    1

    0

    मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, यूपी, राजस्थान और दिल्ली समेत 6 राज्यों से मानसून की विदाई शुरु हो गई है।राजस्थान में कम बारिश के चलते अक्टूबर से ही दिन में तेज गर्मी होने लगी है। पिलानी, चूरू, गंगानगर, जैसलमेर, फलोदी में तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। सबसे अधिक तापमान फलोदी में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में आज बारिश की संभावना है। किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं, एक हफ्ते पहले हुई बर्फबारी के बाद आज केदारनाथ का तापमान माइनस 4°C रिकॉर्ड किया गया। नेपाल में हो रही बारिश से यूपी के गोंडा जिले के 26 गांवों में घाघरा नदी का पानी घुस गया है। बाढ़ से करीब 6 हजार लोग प्रभावित हैं। सड़कों पर नाव चल रही है। पानी में डूबने से 2 लोगों की मौत हो गई है। बिहार के 6 जिलों में बाढ़ से 2.03 लाख लोग प्रभावित हैं। नेपाल में हो रही भारी बारिश के कारण गंडक, कोसी समेत कई नदियां उफान पर हैं। छपरा के हजलपुर गांव में बांध टूटने के बाद पानी के तेज बहाव में एक घर टूटकर बह गया। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबर राजस्थान: राज्य में दिन में तेज गर्मी, रात में ठंडक राजस्थान में इस मानसून सीजन करीब 22 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई। कम बरसात के कारण अक्टूबर में भी दिन में तेज गर्मी महसूस हो रही है। बुधवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा। दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंडक रही। शेखावाटी क्षेत्र के अलावा उदयपुर, सिरोही में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस या उसके करीब रहा। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: राज्य में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई 2 से 3 दिन में हो सकती है। IMD (मौसम केंद्र) ने यह संकेत दिए हैं। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक, 3 दिन तक नमी की वजह से बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन किसी भी जिले में भारी बारिश का अनुमान नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: रायपुर में आज 34°C तक पहुंचेगा तापमान, 2-3 दिन में मानसून की विदाई छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर फिलहाल थम गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज (1 अक्टूबर) प्रदेश में मौसम ड्राई रहने की संभावना है। अगले 2 दिनों में भी बारिश के आसार कम हैं। आज कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 14 शहरों में बाढ़, स्कूल-मंदिरों में घुसा पानी यूपी में बारिश थमने के बावजूद नदियां उफान पर हैं। गंगा, शारदा समेत 15 नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। लखनऊ में सई और गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। निचले इलाकों में 5 फीट तक पानी भर गया है। सड़कें जलमग्न हो गई हैं। बाराबंकी में पानी सरकारी स्कूलों और मंदिरों तक में घुस गया है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: सारण में बांध टूटा, 6 जिलों में बाढ़, 2.03 लाख आबादी प्रभावित बिहार के 6 जिलों में बाढ़ से 2.03 लाख लोग प्रभावित हैं। नेपाल में हो रही भारी बारिश के कारण गंडक, कोसी समेत कई नदियां उफान पर हैं। गंडक नदी में तेज बहाव के कारण 6 जिलों के 6 तटबंध टूट गए हैं। वहीं गुरुवार सुबह सारण के तरैया प्रखंड में अरदेवा-आकुचक गांव के पास नया रिंग बांध कटाव में ध्वस्त हो गया, जिससे कई गांवों में तेजी से पानी भरने लगा है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPSC के 100 साल, मोदी बोले-ये गवर्नेंस तय करता है:संस्था के पहले अध्यक्ष अंग्रेज थे, 2 बार नाम बदला, हर साल 250 परीक्षाएं कराता है
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:कॉकरोच जनता पार्टी की मांग- CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें; देशभर में 2 अक्टूबर से विरोध प्रदर्शन शुरू होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment