Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:केरल के अम्यूजमेंट पार्क में राइड गिरी, 5 लोग घायल

    13 hours ago

    1

    0

    केरल के तिरुवनंतपुरम के पास एक अम्यूजमेंट पार्क में गुरुवार को राइड (झूला) गिर गई। घटना में 5 लोग घायल हुए हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हर राज्य में एक ही इमरजेंसी नंबर होगा, ट्रॉमा केयर भी जीने के अधिकार का हिस्सा सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तीन महीने में ‘112’ इमरजेंसी हेल्पलाइन पूरी तरह लागू करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि ट्रॉमा केयर का अधिकार भी नागरिकों के जीने के अधिकार का हिस्सा है। साथ ही गुड समैरिटन शिकायत निवारण व्यवस्था शुरू करने को भी कहा गया है। जस्टिस जेके माहेश्वरी और एएस चंदूरकर की बेंच ने यह आदेश सेव लाइफ फाउंडेशन की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। कोर्ट ने कहा कि हादसे के बाद इलाज में देरी होने पर मरीज के बचने की संभावना कम होती जाती है। इसलिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम मजबूत होना जरूरी है। कोर्ट ने राज्यों को नियमित समीक्षा बैठकें करने और अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का भी निर्देश दिया है। हर्ष मल्होत्रा दिल्ली के नए भाजपा अध्यक्ष होंगे, हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष भी बदले भाजपा ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा, पंजाब में सरदार केवल सिंह ढिल्लों, हरियाणा में डॉ. अर्चना गुप्ता और त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। AIADMK के पूर्व मंत्री ने जॉइन की TVK, अब तक 5 नेता पार्टी में शामिल AIADMK के पूर्व मंत्री वेल्लामंडी आर. नटराजन ने गुरुवार को TVK पार्टी जॉइन कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने 27 मई को TVK महासचिव बुस्सी एन. आनंद से मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ली। TVK में शामिल होने वाले नटराजन पांचवें AIADMK नेता हैं। इससे पहले AIADMK के चार विधायक इस्तीफा देकर TVK में शामिल हो चुके हैं। पटना में गंगा नदी में नाव पलटी, 2 की मौत; 5 लापता, तलाश जारी पटना के बाढ़ सबडिवीजन के उमानाथ गंगा घाट के पास नाव पलटने से कई लोग डूब गए। नाव पर करीब 14 से 15 लोग सवार थे। हादसे में 7 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कुछ लोगों को दूसरी नाव की मदद से बचा लिया गया। बाढ़ SDPO रामकृष्ण ने बताया कि तेज हवा के कारण छोटी नाव पलट गई। दो शव मिले हैं और पांच लोग अभी लापता हैं। पूरी खबर पढ़ें पीएम मोदी ने देशवासियों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दीं, लिखा- यह त्योहार भाईचारे की भावना को मजबूत करे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। PM ने X पर पोस्ट में लिखा- "सभी को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं। यह पावन अवसर समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना को और मजबूत करे। सभी की सफलता और अच्छे स्वास्थ्य की कामना है। बकरीद पर सभी राज्यों की प्रमुख ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा की जा रही है। भोपाल, कोयंबटूर, जयपुर, कोलकाता समेत कई शहरों में बड़ी तादाद में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने नमाज के बाद एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। बंगाल सरकार ने BSF को 142.79 एकड़ जमीन सौंपी, शुभेंदु बोले- सीमा सुरक्षा के लिए तेजी से काम कर रहे पश्चिम बंगाल सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) को फेंसिंग के लिए 142.79 एकड़ जमीन सौंप दी है। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राज्य सरकार सीमा सुरक्षा मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। इसके तहत BSF चौकियों और वायर फेंसिंग के निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। बंगाल सरकार ने 11 मई को हुई पहली कैबिनेट बैठक में 45 दिनों के भीतर 600 एकड़ जमीन सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के लिए BSF को देने का निर्णय लिया था। पहले चरण में 20 मई को पांच जिलों में 43 एकड़ जमीन और 31.9 एकड़ वेस्टेड लैंड के स्वीकृति आदेश BSF को सौंपे गए थे। पश्चिम बंगाल की बांग्लादेश के साथ 2,217 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है, जो किसी भी भारतीय राज्य में सबसे लंबी है। मुख्यमंत्री के मुताबिक राज्य में अब तक करीब 1,600 किलोमीटर सीमा पर फेंसिंग हो चुकी है, जबकि लगभग 600 किलोमीटर हिस्सा अभी भी बिना बाड़ के है। मैसूरु में तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, हाथी के 4.058 किलोग्राम दांत बरामद किए गए राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने कर्नाटक के मैसूरु में तस्करी के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान भारतीय हाथी के 4.058 किलोग्राम दांत (आइवरी) बरामद किए गए हैं। मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है। डीआरआई की ओर से जारी बयान के मुताबिक भारतीय हाथी को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-1 में रखा गया है। इस कानून के तहत हाथियों और उनसे जुड़े उत्पादों के व्यापार पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसी प्रावधान के तहत जब्त किए गए हाथीदांत को सीज किया गया। डीआरआई ने बताया कि एजेंसी ने हाल के वर्षों में वन्यजीव तस्करी से जुड़े कई अवैध नेटवर्क ध्वस्त किए हैं और इस तरह के रैकेट्स पर लगातार कार्रवाई जारी है। दिल्ली में 25 साल के युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या की दिल्ली के कंझावला में मंगलवार सुबह एक 25 साल के युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, युवक को एक घर में चोरी करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद भीड़ ने उस पर हमला कर दिया। घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सबूत जुटाए। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। सरकारी राशन सिस्टम 5 साल बढ़ाने की मंजूरी, लाभार्थियों की पहचान के लिए अब AI का इस्तेमाल देश के 80 करोड़ नागरिकों तक पहुंच वाला सरकारी राशन सिस्टम (पीडीएस) पूरी तरह ‘हाईटेक’ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक में पीडीएस योजना 5 साल बढ़ाने की मंजूरी दी गई। खास बात है कि अनाज बांटने, धांधली रोकने और लाभार्थियों की पहचान करने के लिए अब एआई का इस्तेमाल होगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इससे अनाज परिवहन की दूरी 15% से 50% तक कम हो जाएगी। स्थानीय स्तर पर अनाज खरीद को बढ़ावा मिलेगा और सालाना 280 करोड़ रु. की बचत होगी। कार्बन उत्सर्जन में 35% कमी का अनुमान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काकोली घोष का आरोप- कल्याण बनर्जी ने मुझे गालियां दीं:लोकसभा स्पीकर को लेटर लिखा; एक दिन पहले TMC के सभी पदों से इस्तीफा दे चुकी हैं
    Next Article
    बकरीद आज, दिल्ली-यूपी में मस्जिदों पर ड्रोन से निगरानी:बंगाल में फ्लैग मार्च; उत्तराखंड में नमाजियों की मांग- गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment