Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:कोविड के बाद सुप्रीम कोर्ट में केस दोगुने हुए, 80 हजार पार पहुंची मामलों की संख्या

    5 hours ago

    1

    0

    सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमएम सुंदरेश ने बुधवार को कहा कि कोविड के बाद सुप्रीम कोर्ट में केस दायर होने की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो गई है। पहले साल में करीब 35-36 हजार मामले आते थे, लेकिन अब यह संख्या 80 हजार से पार पहुंच गई है। जस्टिस सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की बेंच के सामने एक वकील ने सुनवाई के लिए तारीख मांगी थी। वकील ने कहा कि सूची में नीचे होने के कारण मामले की सुनवाई आज होने की संभावना नहीं है और वह गुरुवार को भी उपलब्ध नहीं रहेंगी। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश, CISF ने पकड़ा दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एक व्यक्ति ने बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के जबरन अंदर घुसने की कोशिश की। लेकिन उसकी कोशिश नाकाम हो गई। ड्यूटी पर तैनात CISF जवानों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह उन्हें धक्का देकर चेक-इन एरिया की ओर भागने लगा। इसके बाद क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) की मदद से जवानों ने उसे कुछ ही सेकंड में उसे पकड़ लिया। नवंबर में 3 दिन की विशेष बैठक या दिसंबर में शीतसत्र, 48 घंटे में फैसला हो सकता है संसद के आगामी सत्र पर बुधवार को राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। सूत्रों के अनुसार, सरकार के समक्ष दो विकल्प हैं। पहला, मानसून सत्र का सत्रावसान कर 7 से 23 दिसंबर तक शीतकालीन सत्र बुलाए। इसकी 12 बैठकों के दौरान महिला आरक्षण और लोकसभा की सीटें बढ़ाने के लिए परिसीमन से जुड़े बिल पेश किए जाएं। दूसरा विकल्प विशेष बैठक का है। मानसून सत्र की कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई थी। सत्रावसान न होने के चलते उस सत्र की बैठकें शॉर्ट नोटिस पर फिर बुलाई जा सकती है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में 3 दिन की बैठक बुलाकर महिला आरक्षण व परिसीमन बिल पेश किए जा सकते हैं। शीत सत्र इसके बाद बुलाया जाए। अगले 48 घंटे में किसी एक विकल्प पर फैसला संभव है। है। दिल्ली के एयरपोर्ट पर जबरन दाखिल हुआ शख्स, CISF ने पकड़ा राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर एक संदिग्ध ने जबरन घुसने की कोशिश की। लेकिन, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बिना देर किए उसे दबोच लिया। वहीं, सीआईएसएफ ने इस घटना के बारे में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर भी जानकारी दी। पोस्ट के मुताबिक, जवानों की सतर्कता और पेशेवर तरीके से जिस अंदाज में इस पूरी घटना को संभाला गया, उसके चलते एयरपोर्ट पर किसी तरह के तनाव के हालात नहीं बने। हालांकि, एयरपोर्ट पर जबरन दाखिल होने वाले व्यक्ति की पहचान और उसके पीछे की मंशा के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। उससे यह जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिर वो किसलिए एयरपोर्ट परिसर में दखिल हुआ था? सूरत में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट पर छापा, पुलिस से बचने चौथी मंजिल से गिरा होटल संचालक, मौत गुजरात में सूरत के उधना-मगदल्ला रोड स्थित सफल स्क्वायर कॉम्प्लेक्स में AHTU ने मंगलवार देर शाम सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए छापा मारा। पुलिस के मुताबिक, होटल संचालक राजेशसिंह ने डमी ग्राहक से 9 हजार रुपए वसूले थे। छापे के दौरान वह बाथरूम जाने का बहाना बनाकर खिड़की से भागने लगा, लेकिन चौथी मंजिल से पाइपलाइन के जरिए नीचे गिर गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। जांच में सामने आया कि आरोपी ग्राहकों से 5 हजार से 15 हजार रुपए तक की मोटी रकम लेकर उन्हें VVIP ट्रीटमेंट देता था। पुलिस को इस रैकेट में नशीले पदार्थों की सुविधा उपलब्ध कराने की भी आशंका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इस्लाम 2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा:दुनिया की आबादी में तेजी से बढ़ेंगे मुस्लिम, हिंदुओं की हिस्सेदारी घटेगी
    Next Article
    MP में सीजन में पहली बार पारा 9°C से नीचे:राजस्थान-बिहार, छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट; दिल्ली की हवा दिवाली के 10 दिन बाद भी खराब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment