Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इस्लाम 2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा:दुनिया की आबादी में तेजी से बढ़ेंगे मुस्लिम, हिंदुओं की हिस्सेदारी घटेगी

    6 hours ago

    1

    0

    वैश्विक स्तर पर धार्मिक आबादी में हो रहे बदलावों को लेकर अमेरिका की प्यू रिसर्च सेंटर की नई रिपोर्ट सामने आई है। इसके मुताबिक, दुनिया की आबादी 2050 तक 9.30 अरब पहुंच सकती है, जो 2010 में करीब 6.90 अरब थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 2010 के मुकाबले 2050 तक मुस्लिम आबादी करीब 73% बढ़ सकती है। यानी मुसलमानों की आबादी 1.6 अरब से बढ़कर लगभग 2.76 अरब हो जाएगी। 2020 से 2050 के बीच भारत में हिंदुओं की आबादी 17.6 करोड़ बढ़ने का अनुमान है। हालांकि, देश की कुल आबादी में हिंदुओं की हिस्सेदारी घटने का अनुमान है। इसकी वजह मुस्लिमों की ज्यादा प्रजनन दर है। हालांकि, इसके बावजूद 2070 तक हिंदू भारत की कुल आबादी के तीन-चौथाई से ज्यादा बने रहेंगे। मुस्लिम महिलाओं के औसतन बच्चों की संख्या ज्यादा प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक, पिछले कुछ दशक में भारत की कुल प्रजनन दर में गिरावट आई है। हालांकि, मुस्लिम महिलाओं के औसतन बच्चों की संख्या हिंदू महिलाओं से अधिक है। इसके अलावा भारत में मुस्लिम आबादी का आयु वर्ग भी अपेक्षाकृत युवा है। इन दोनों कारणों से आने वाले दशकों में देश की आबादी में मुस्लिमों का अनुपात बढ़ने और हिंदुओं की हिस्सेदारी में मामूली कमी आने का अनुमान है। दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम प्यू रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि 2035 तक इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है। फिलहाल दुनिया में 2.27 अरब ईसाई और 2.02 अरब मुस्लिम हैं। अनुमान है कि 2035 तक मुस्लिम आबादी बढ़कर 2.57 अरब और ईसाई आबादी 2.52 अरब हो जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, मुस्लिम महिलाओं की प्रजनन दर सबसे ज्यादा है। 2020 से 2025 के बीच मुस्लिम महिलाओं में प्रति महिला औसतन 3.1 बच्चे पैदा हुए, जबकि ईसाई महिलाओं में यह आंकड़ा 2.5 और अन्य धर्मों में 1.6 रहा। Pew के अनुमान के मुताबिक, 2070 तक दुनिया में मुस्लिमों की आबादी 3.6 अरब से ज्यादा हो सकती है। वहीं, ईसाइयों की संख्या 3 अरब से कम रहने का अनुमान है। अमेरिका में दोगुना हो सकती है हिंदू आबादी अमेरिका में भी हिंदुओं की आबादी दोगुने से ज्यादा होने का अनुमान है। 2020 में यहां करीब 40 लाख हिंदू थे, जिनकी संख्या 2070 तक बढ़कर 90 लाख हो सकती है। इस क्षेत्र की कुल आबादी में हिंदुओं की हिस्सेदारी 1 प्रतिशत से बढ़कर 2 प्रतिशत होने का अनुमान है। अफ्रीका और लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन ऐसे क्षेत्र होंगे, जहां हिंदुओं की कुल संख्या में गिरावट आने की संभावना है। पाकिस्तान में होंगे सबसे ज्यादा मुस्लिम प्यू का अनुमान है कि मौजूदा रुझान जारी रहने पर 2070 तक पाकिस्तान दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा। इसके बाद भारत, नाइजीरिया और इंडोनेशिया का स्थान होगा। फिलहाल इंडोनेशिया में दुनिया के सबसे ज्यादा मुस्लिम रहते हैं। दुनिया में तेजी से बढ़ रहे नास्तिक और धर्म को न मानने वाले लोग Pew रिसर्च सेंटर के मुताबिक, दुनिया के कई देशों में ऐसे लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो खुद को नास्तिक, अज्ञेयवादी या किसी धर्म से जुड़ा हुआ नहीं मानते। ऐसे लोगों को 'नन्स' (Nones) कहा जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, चीन को छोड़कर बाकी दुनिया में ऐसे लोगों की संख्या 2070 तक 18 करोड़ से ज्यादा बढ़ सकती है। चीन में पहले से ही ऐसे लोगों की बड़ी आबादी है, लेकिन वहां कुल जनसंख्या में गिरावट का अनुमान है। Pew के मुताबिक, चेक गणराज्य, जापान, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, उरुग्वे और वियतनाम समेत 10 देशों में ऐसे लोग पहले से ही बहुसंख्यक हैं। अनुमान है कि 2070 तक दक्षिण कोरिया, फ्रांस और ब्रिटेन भी इस सूची में शामिल हो जाएंगे। ------------- ये खबर भी पढ़ें... पाकिस्तान में सिर्फ 1.7% हिंदू बचे:ब्रिटिश संगठन की रिपोर्ट- आजादी से पहले 14.6% थे; हिंसा-धर्म परिवर्तन वजह पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी अब सिर्फ 1.7% रह गई है। ब्रिटिश हिंदू संगठन इनसाइट यूके की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 1941 में आज के पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी 14.6% थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- बाइक के लिए एयरबैग वाला हेलमेट:दुनिया का सबसे बुजुर्ग पांडा; ड्राइवर ने जीती ₹12 करोड़ की लॉटरी
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:कोविड के बाद सुप्रीम कोर्ट में केस दोगुने हुए, 80 हजार पार पहुंची मामलों की संख्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment