Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला बिल्डिंग में आग लगी, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल

    15 hours ago

    1

    0

    मुंबई के कुर्ला इलाके में मंगलवार सुबह 13 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। हादसे में 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल हो गए। आग सुबह करीब 6:53 बजे कुर्ला वेस्ट की कोहिनूर HDIL बिल्डिंग नंबर-5 के इलेक्ट्रिक डक्ट में लगी। दमकलकर्मियों ने सुबह 7:21 बजे तक आग पर काबू पा लिया। नगर निगम के अधिकारी के मुताबिक, धुएं के कारण 8 लोगों का दम घुटने लगा, जबकि एक व्यक्ति के दाएं पैर में चोट आई। घायलों में 5 साल का बच्चा, दो किशोरियां और एक बुजुर्ग शामिल हैं। सभी को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग, पुलिस, बिजली कंपनी और नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों और नुकसान का पता लगाया जा रहा है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई के अमरसन्स स्टोर में लगी आग, कोई घायल नहीं मुंबई में मंगलवार सुबह भुलाभाई देसाई रोड स्थित अमरसन्स स्टोर में आग लग गई। दमकल विभाग को सुबह करीब 8 बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद 4 फायर इंजन और दमकल की अन्य गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग बुझाने के लिए पुलिस, लोक निर्माण विभाग (PWD) और बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के मुताबिक, घटना में अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों और नुकसान की जानकारी का इंतजार है। कोलकाता के बाजार में लगी आग, 15 दमकल गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू कोलकाता के बाघा जतिन इलाके में सोमवार सुबह एक बाजार में आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, घटना में किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है। आग सुबह करीब 4:30 बजे लगी थी। आग बुझाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां तैनात की गईं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक घंटे से भी कम समय में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। एक अन्य अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 20 लाख का सोना जब्त, दुबई से आए यात्री ने बैग में पेस्ट की परत बनाकर छिपाया था गुजरात के अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने दुबई से आए एक यात्री के पास से 20.12 लाख रुपए का सोना जब्त किया है। यात्री की प्रोफाइलिंग के आधार पर अधिकारियों ने उसे रोका था। यात्री के कैबिन बैगेज की जांच के दौरान ट्रॉली बैग के अंदर एक संदिग्ध पैच मिला। जांच में पता चला कि कपड़े के इस पैच के अंदर सोने का पेस्ट एक परत के रूप में छिपाया गया था। सोने के पेस्ट को निकालकर पिघलाने पर 133.450 ग्राम 24 कैरेट सोना बरामद हुआ। इसकी कीमत 20,12,426 रुपए आंकी गई है। कस्टम विभाग ने कस्टम्स एक्ट, 1962 के प्रावधानों के तहत सोना जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। दिल्ली के बवाना में बदमाशों ने दुकान के बाहर 5 राउंड फायरिंग की दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र के पूठ खुर्द इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, कुछ बदमाशों ने एक दुकान के बाहर करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल फायरिंग के कारण, आरोपियों और किसी के घायल होने को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमित शाह बोले- कल 12 बजे मानसा पहुंचेगी CBI:झोटा के परिवार से मिले; गुरदासपुर में नशे के विरोध पर कत्ल किए व्यक्ति की मां के पैर छुए
    Next Article
    खबर हटके- चीन में बना उड़ने वाला स्केटबोर्ड:भगवान की आरती कर रहे रोबोट; पुरुषों ने साड़ी पहनकर गरबा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment