Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:महाशिवरात्रि पर दरगाह में पूजा रोकने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, कोर्ट बोला- मामला हाईकोर्ट में लंबित

    17 hours ago

    1

    0

    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कर्नाटक की लाडले मशक दरगाह परिसर में पूजा की रोक वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। याचिका में महाशिवरात्री पर होने वाली पूजा पर रोक लगाने की मांग की हुई थी। यह दरगाह 14वीं सदी के सूफी संत और 15वीं सदी के हिंदू संत राघव चैतन्य से जुड़ी मानी जाती है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने कहा कि मामला कर्नाटक हाईकोर्ट में लंबित है इसलिए संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत याचिका दायर नहीं की जा सकती। इससे पहले फरवरी 2025 में कर्नाटक हाईकोर्ट ने 15 हिंदू श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि के अवसर पर राघव चैतन्य शिवलिंग पर पूजा की अनुमति दी थी। 2022 में इस स्थल को लेकर विवाद हुआ था। आज की अन्य बड़ी खबरें… भागवत बोले- आर्थिक तरक्की में वेटेरिनरी डॉक्टरों की अहम भूमिका, आवारा कुत्तों के मुद्दे पर कहा- विवादित चीजों को दूसरे तरीकों से सुलझाएं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि देश की आर्थिक तरक्की में जानवरों के डॉक्टरों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि जानवरों के डॉक्टर सिर्फ जानवरों के एक्सपर्ट ही नहीं हैं, बल्कि समाज में जरूरी स्टेकहोल्डर और देश की इकॉनमी में योगदान देने वाले भी हैं। आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का जिक्र करते हुए, भागवत ने गुरुवार को कहा कि सपोर्ट और विरोध दोनों में बहुत ज्यादा रिएक्शन आए। विवादित मुद्दों को सुलझाने के लिए दूसरे तरीके खोजे जा सकते हैं। भागवत ने कहा कि कोई भी फील्ड तभी आगे बढ़ता है, जब उसे डोमेन एक्सपर्ट गाइड और रेगुलेट करते हैं। उम्मीद है कि वेटेरिनरी प्रोफेशनल को भी ऐसी ही पहचान और ऑटोनॉमी मिलेगी। रेट्रोस्पेक्टिव पर्यावरण मंजूरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जयराम रमेश की याचिका सुनने से किया इनकार सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश की रेट्रोस्पेक्टिव पर्यावरण मंजूरी की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। याचिका में परियोजनाओं को पिछली तारीख से दी जाने वाली पर्यावरणीय मंजूरी को चुनौती दी गई थी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने याचिका पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पहले से दिए गए फैसले की समीक्षा रिट याचिका के जरिए कैसे मांगी जा सकती है। CJI ने जयराम रमेश की ओर से पेश वकील से कहा कि पहले फैसला आया, फिर बड़ी पीठ ने रिव्यू में उसे पलट दिया। अब आप अप्रत्यक्ष रूप से फिर से रिव्यू याचिका दाखिल कर रहे हैं। इसके बाद जयराम रमेश के वकील ने याचिका वापिस लेने की अनुमति मांगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को ED समन को चुनौती देने वाली याचिका वापस लेने की अनुमति दी दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन को चुनौती देने वाली याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी। मामला दिल्ली शराब नीति में मनी लॉन्ड्रिंग केस से संबंधित है। केजरीवाल की ओर से वकील ने कोर्ट में बताया कि अब वह इस याचिका को आगे नहीं बढ़ाना चाहते। जिस मामले में समन भेजा गया उस मामले उन्हें पहले ही बरी किया जा चुका है। इसके बाद हाईकोर्ट ने याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी। नेशनल हाईवे-9 पर कंटेनर में घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, दो बच्चों समेत तीन घायल दिल्ली के गाजीपुर इलाके में नेशनल हाईवे-9 पर गुरुवार सुबह गाजियाबाद की ओर से आ रही कार टोल एक कंटेनर ट्रक में जा घुस गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान दीपांजलि (38) और नीलम गर्ग (55) के रूप में हुई है। हादसे में कार चालक दीपांशु गर्ग, विवान (5) और वाशु (3) घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और टक्कर के बाद मौके से गायब हुए कंटेनर ट्रक की तलाश की जा रही है। अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में DGCA की 4 सदस्यीय टीम ने साइट का दौरा किया, CCTV फुटेज खंगाले बारामती विमान हादसे में DGCA की चार सदस्यीय टीम ने बुधवार को साइट का दौरा किया। अधिकारियों ने 28 जनवरी को हुए हादसे से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य वीडियो रिकॉर्डिंग की समीक्षा की। इस हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार समेत पांच लोगों की जान गई थी। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और DGCA पहले ही मौके का निरीक्षण कर चुके हैं। विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद किया जा चुका है। 30 जनवरी से महाराष्ट्र सीआईडी ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। इस बीच, एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने हादसे को लेकर घटनाक्रम पर सवाल उठाए हैं। नागर विमानन मंत्रालय ने घटना के बाद बताया था कि बारामती एक अनियंत्रित हवाई पट्टी है, जहां समर्पित एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) उपलब्ध नहीं है। यहां स्थानीय फ्लाइंग ट्रेनिंग संस्थानों के प्रशिक्षक या पायलट ही यातायात संबंधी जानकारी देते हैं। मुंबई के बायकुला की 18 मंजिला इमारत की लिफ्ट गिरी, 5 लोग घायल मुंबई के बायकुला में बुधवार रात 18 मंजिला रिहायशी इमारत की लिफ्ट गिर गई। घटना में 5 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार यह हादसा रात करीब 10 बजे घोड़ापदेव क्रॉस लेन नंबर 1 स्थित जय कृपा टावर में हुआ।लिफ्ट चौथी मंजिल से अचानक नीचे गिरी। मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, बेस्ट कर्मी, एंबुलेंस और स्थानीय वार्ड स्टाफ ने लोगों को लिफ्ट से बाहर निकाला। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। ट्रेड यूनियनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया, बैंकिंग-ट्रांसपोर्ट जैसी सर्विस पर असर ट्रेड यूनियनों ने आज 12 फरवरी को देशभर में ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है, जिससे कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। किसान संगठनों और 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने इस हड़ताल का ऐलान किया है। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण बिजली, बैंकिंग, बीमा, परिवहन, स्वास्थ्य, गैस और जलापूर्ति से जुड़ी सेवाएं देशभर में प्रभावित हो सकती हैं। हड़ताल में विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 30 करोड़ वर्कर्स के शामिल होने की संभावना है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आईपीएल की तर्ज पर होगी मंदिर प्रीमियर लीग देश में आईपीएल, विमेन प्रीमियर लीग और कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग के बाद अब महाराष्ट्र में पहली बार मंदिर प्रीमियर लीग हो रही है। इसमें राज्य के 12 प्रसिद्ध मंदिरों की टीमें शामिल होंगी। सभी मैच कोल्हापुर में होंगे। स्पर्धा 14 से 16 फरवरी तक चलेगी। सभी मैच डे-नाइट होंगे। इस टेनिस बॉल स्पर्धा में श्री क्षेत्र जोतिबा, श्री क्षेत्र नृसिंहवाड़ी, श्री क्षेत्र अंबाबाई (महालक्ष्मी) कोल्हापुर की दो टीमें, ओढ्यावरील गणपति (प. महाराष्ट्र देवस्थान) सहित 12 टीमें शामिल होंगी। विजेता टीम को ₹25,555 रु. का पुरस्कार मिलेगा। उपविजेता को ₹21,111 व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ₹15,555 मिलेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US पुलिस की लापरवाही की बड़ी कीमत, Jaahnavi Kandula के परिवार से 29 Million Dollar का Settlement
    Next Article
    तरनतारन लॉ छात्रा मर्डर, 3 दिन बाद आरोपी की मौत:क्लासरूम में लड़की को गोली मारकर खुद को शूट किया, प्रपोजल ठुकराने से नाराज था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment