Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:नेताजी की अस्थियां टोक्यो से भारत लाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस

    17 hours ago

    1

    0

    सुप्रीम कोर्ट ने नेताजी सुभाष चंद्रबोस की अस्थियां जापान से वापस लाने को लेकर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। इसे लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बेटी अनिता बोस ने सुप्रीमकोर्ट में याचिका दायर की थी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अस्थियां जापान की राजधानी टोक्यो के रेंकोजी मंदिर में सुरक्षित रखी हुई हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… पीएम मोदी की इंस्टाग्राम वीडियो में देशवासियों से अपील, हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हों पीएम मोदी ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी किया। उन्होंने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने की अपील की। पीएम ने कहा- 15 अगस्त को आन-बान-शान से मनाएं और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दें। विकसित भारत का संकल्प लें। हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा। आइए हर घर पर तिरंगा लहराइए। ध्रुव राठी का वीडियो भारत में बैन, गूगल ने हाईकोर्ट में कहा- इसमें राम, कृष्ण और सीता के अपमान वाली बातें थीं गूगल ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि उसने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी का एक वीडियो भारत में रोक दिया है। गूगल के मुताबिक, सरकार की शिकायत अपीलीय समिति (GAC) के निर्देश पर यह कदम उठाया गया। गूगल ने कहा कि वीडियो से धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं। इसमें भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और सीता देवी का अपमान करने वाले बयान थे। गूगल यूट्यूब की मालिक कंपनी है। उसने बताया कि वीडियो को सिर्फ भारत में रोका गया है। इसे पूरी दुनिया में ब्लॉक करने का मामला अभी हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में पेंडिंग है। TMC को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: अकाउंट फ्रीज रखने का आदेश बरकरार, इनमें पार्टी के 440 करोड़ रुपए जमा सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को TMC के बैंक खातों को फ्रीज करने के मामले में पार्टी को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की बेंच ने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें ED की ओर से फ्रीज किए गए खातों के मामले में TMC को अंतरिम राहत नहीं दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि खातों को फ्रीज किए जाने से जुड़ा मामला हाईकोर्ट में भी पेंडिंग है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। कलकत्ता हाईकोर्ट ने 20 जुलाई को TMC को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि पार्टी के 36 अन्य खातों पर ED ने डेबिट फ्रीज नहीं लगाया है और इन खातों में 164 करोड़ रुपए मौजूद हैं। हाईकोर्ट ने ED से TMC की याचिका पर जवाब मांगा था और मामले की अगली सुनवाई 26 अगस्त को तय की है। CEO को सरकार ने तलब किया, एअर इंडिया विमान टर्बुलेंस से 300 फीट नीचे आ गया था बीते 4 अगस्त को एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान में अचानक विमान करीब 300 मीटर नीचे आ गया था, जिससे 17 यात्री घायल हो गए थे। इस मामले में अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने सख्त रुख अपनाया है। मंत्रालय ने मंगलवार को एयर इंडिया के निवर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कैंपबेल विल्सन को हेडक्वॉर्टर तलब कर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इस आपातकालीन समीक्षा बैठक में एविएशन सेक्टर के शीर्ष अधिकारी और रेगुलेटरी एजेंसियां शामिल हुईं, जिसमें नागरिक उड्डयन सचिव, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) के वरिष्ठ अधिकारी, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को निर्देश- लापता लोगों के मामले में तुरंत FIR करें, चाहे उम्र कुछ भी हो सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को साफ किया है कि लापता लोगों के मामले में उम्र या लिंग की परवाह किए बिना तुरंत FIR दर्ज करनी होगी। कोर्ट ने कहा कि उसके पहले के आदेश में व्यक्ति का मतलब हर व्यक्ति है, इसमें बच्चे और वयस्क दोनों शामिल हैं। जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और आर. महादेवन की पीठ ने कहा कि यह जानकर हैरानी हुई कि कुछ राज्यों को लगा कि आदेश सिर्फ बच्चों के लिए है। कोर्ट ने इसे राज्यों की ओर से उठाया गया जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण बहाना बताया। बंगाल के सीएम के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केशपुर जा रहे थे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद वे सड़क मार्ग से केशपुर के लिए रवाना हो गए। घटना की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जाने-माने न्यूक्लियर साइंटिस्ट और वामपंथी विचारक एम पी परमेश्वरन का निधन जाने-माने न्यूक्लियर साइंटिस्ट और वामपंथी विचारक एम पी परमेश्वरन (91) का मंगलवार को त्रिशूर (केरलम) स्थित उनके घर पर निधन हो गया। वे विज्ञान को लोकप्रिय बनाने और अपनी विवादित 'फोर्थ वर्ल्ड थ्योरी' (चौथी दुनिया का सिद्धांत) के लिए जाने जाते थे। उन्होंने साइंटिस्ट, विज्ञान संचारक, लेखक, विचारक और साक्षरता अभियान चलाने वाले के तौर पर काम किया। उन्होंने 1957 से 1975 तक भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में साइंटिस्ट के तौर पर काम किया। परमेश्वरन ने विज्ञान और सामाजिक मुद्दों पर मलयालम और अंग्रेजी में कई किताबें लिखीं। बेंगलुरु के होटल में शख्स ने 2 बेटियों की गला दबाकर हत्या की, फिर सुसाइड की कोशिश की, हालत गंभीर बेंगलुरु के एक 5-स्टार होटल में दो बच्चियों के शव बेड पर मिले, जबकि उनके पिता गंभीर हालत में टॉयलेट में मिले। पुलिस के मुताबिक, 40 साल के एसजी इमरान ने पहले अपनी 10 और 5 साल की बेटियों की गला घोंटकर हत्या की और फिर चाकू से अपना गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की। होटल सिक्योरिटी ने उसे मणिपाल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक, इमरान अपनी पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक करता था। पुलिस सूत्रों ने उसके हवाले से बताया कि उसने कहा, “मैं नहीं चाहता था कि मेरे बच्चे ऐसी मां के साथ बड़े हों, इसलिए मैंने उन्हें और खुद को मारने का फैसला किया।” इमरान अपनी दोनों बेटियों के साथ रविवार शाम होटल में चेक-इन हुआ था। सोमवार शाम करीब 4 बजे होटल स्टाफ सफाई के लिए कमरे में पहुंचा। दरवाजा नहीं खुलने पर अंदर जाने पर दोनों बच्चियों के शव बेड पर मिले। डीसीपी जीके मिथुन कुमार ने बताया कि इमरान ने बच्चियों की हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और परिवार से पूछताछ के बाद हत्या की असली वजह और घटनाक्रम का पता चलेगा। अरुणाचल सीमा पर फायरिंग में असम के 12 लोग घायल, जमीन कब्जे पर विवाद असम के धीमाजी जिले में सोमवार सुबह अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास फायरिंग में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, जमीन पर कब्जे के विवाद के बाद यह घटना हुई। घटना गेरुकामुख थाने के गोगामुख राजस्व सर्किल में असम-अरुणाचल सीमा पर स्थित मिंगमंग बस्ती में हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सीमा पार से आए लोगों ने असम के ग्रामीणों को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। घायलों को पहले गोगामुख ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 7 लोगों को गंभीर हालत में धीमाजी सिविल अस्पताल भेजा गया, जबकि गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को बेहतर इलाज के लिए असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया। दीपके ने गांवों के स्कूल सुधार अभियान का ऐलान किया, 15 अगस्त से सरपंचों को जोड़ने की अपील कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने गांवों के सरकारी स्कूलों की सुविधाएं सुधारने के लिए देशव्यापी अभियान का ऐलान किया है। यह अभियान 15 अगस्त से शुरू होगा। उन्होंने अभिभावकों से स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं का सोशल ऑडिट करने और सरपंचों से सरकारी स्कूलों को सुधारने की जिम्मेदारी उठाने की अपील की। दीपके ने वीडियो जारी कर कहा कि वह महाराष्ट्र के अपने गांव हिंगोली से इस अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हमने नई संसद बनाई है, नया पीएम आवास बनाया है। तो फिर हम अपने गांवों में नए स्कूल क्यों नहीं बना सके। क्या हम अपने गांवों के किसानों और मजदूरों के बच्चों को अपने देश का भविष्य नहीं मानते। हमने उन बच्चों के लिए क्या किया है और हम उन्हें वे सुविधाएं क्यों नहीं दे पाए जो एक बच्चे को बड़े शहर में मिलती हैं। अमेरिकी राजदूत ने विदेश सचिव मिसरी से मुलाकात की सोमवार को भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने शिवसेना के राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा से भी अलग बैठक की। दोनों बैठकों में भारत-अमेरिका संबंधों, व्यापार और निवेश पर चर्चा हुई। गोर ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर दोनों मुलाकातों की जानकारी साझा की। असम सरकार साइंस सिटी के लिए 100 करोड़ देगी, सीएम बोले- मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को कामरूप मेट्रो जिले के सोनापुर स्थित गुवाहाटी साइंस सिटी का दौरा किया। उन्होंने केंद्र में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में साइंस सिटी के विकास के अगले चरण के लिए तय कामों की प्रगति की जानकारी ली गई। मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि साइंस सिटी का औपचारिक उद्घाटन पांच महीने पहले हुआ था। साइंस सिटी को लोगों के लिए ज्यादा आकर्षक और उपयोगी बनाने के लिए 100 करोड़ रुपए अतिरिक्त देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराष्ट्र में छात्राओं ने रिपोर्टर बनकर दिखाई बदहाल सड़क:छाते को माइक बनाकर बोली- सड़क और गड्ढों का पता नहीं चलता; MLA ने मरम्मत करवाई
    Next Article
    कोलकाता में ममता बनर्जी के खिलाफ चोर-चोर के नारे लगे:3 दिन में दूसरी घटना; कार पर पत्थर और कीचड़ फेंका गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment