Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:NEET पेपर लीक मामले के आरोपी शुभम खैरनार की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ा

    23 hours ago

    3

    0

    दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने NEET पेपर लीक मामले के आरोपी शुभम खैरनार की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ा दी है। शनिवार को पिछली न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद शुभम खैरनार को अदालत में पेश किया गया था। वहीं, इसी मामले में गिरफ्तार आरोपी मनीषा वाघमारे की जमानत याचिका पर अदालत ने फैसला 9 जून तक सुरक्षित रख लिया है। CBI ने मनीषा वाघमारे की जमानत का विरोध करते हुए उन्हें साजिश में शामिल बताया है। एजेंसी का आरोप है कि उन्होंने लीक हुआ प्रश्नपत्र हासिल किया और उसे आगे पहुंचाने में भूमिका निभाई। NEET परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक के बाद 12 मई को इसे रद्द कर दिया गया था। अब दोबारा परीक्षा 21 जून को कराई जाएगी। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली होटल आग मामले केस में कुक गिरफ्तार, 21 लोगों की जान गई थी दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे होटल में आग लगने के मामले में शनिवार को होटल के कुक केशव नेगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में कुक की लापरवाही को आग लगने की एक वजह माना जा रहा है। पुलिस ने होटल से जुड़े कई अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। फ्लरिश स्टे होटल में 3 जून की सुबह करीब 8:30 बजे आग लगी थी। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 28 लोग घायल हुए थे। मृतकों में 11 विदेशी और 10 भारतीय नागरिक शामिल थे। विदेशियों में 9 अफ्रीकी देशों के नागरिक थे। हादसे के मुख्य आरोपी और होटल मालिक लवकेश बजाज को गुरुवार को अदालत ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। कर्नाटक में रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे का विवाद सुलझा, CM शिवकुमार बोले- सब ठीक हो गया कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि मंत्री रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे से जुड़ा विवाद सुलझा लिया गया है। दरअसल, रामलिंगा रेड्डी ने शुक्रवार को इस्तीफे दिया था। उन्होंने कहा कि वो मनपसंद विभाग न मिलने से नाराज हैं। रेड्डी का कहना है कि उनसे बेंगलुरु विकास विभाग का वादा किया गया था, लेकिन उन्हें उसकी जगह बड़ा और मध्यम सिंचाई परियोजना मंत्रालय दे दिया गया, इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शुक्रवार देर रात रामलिंगा रेड्डी से करीब ढाई घंटे तक मुलाकात की। बैठक के बाद उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार एकजुट होकर आगे बढ़ेगी। वहीं, इस्तीफा वापस लेने के सवाल पर रेड्डी ने कहा, मुख्यमंत्री ने जो कहा है, मैं भी वही कह रहा हूं। सब कुछ सुलझ गया है। कर्नाटक में जंगली हाथी के हमले में IPS अफसर की पत्नी की मौत, कॉफी बागान देखने गई थीं कर्नाटक के कोडागु जिले में जंगली हाथी के हमले में IPS अफसर सुनील आचार्य की पत्नी संध्या आचार्य की मौत हो गई। वह तितीमति क्षेत्र के कोनानाकट्टे गांव में स्थित एक कॉफी बागान का निरीक्षण करने गई थीं, तभी हाथी ने उन पर हमला कर दिया। बाद में उनकी मौत हो गई। संध्या के पति सुनील आचार्य दिल्ली में पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर हैं। घटना पर मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने दुख जताया है और अधिकारियों को हाथियों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। बंगाल के भांगर ब्लास्ट मामले में पूर्व TMC विधायक सौकत मोल्ला गिरफ्तार राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पश्चिम बंगाल के भांगर बम ब्लास्ट मामले में पूर्व TMC विधायक सौकत मोल्ला को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने उन्हें मामले का मुख्य आरोपी बताया है। गिरफ्तारी के साथ इस मामले में पकड़े गए लोगों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। 19 मार्च को दक्षिण 24 परगना जिले के दक्षिण बामुनिया गांव में बम बनाते समय हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले की जांच कर रही NIA ने हाल ही में मोल्ला के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। मोल्ला को पूछताछ के लिए NIA ऑफिस ले जाया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं उनके परिवार का दावा है कि उन्होंने एजेंसी के सामने आत्मसमर्पण किया था। मामले की जांच जारी है। कर्नाटक में 2 युवक गिरफ्तार, पाकिस्तानी व्यक्ति के संपर्क में थे; देशविरोधी साजिश रचने का आरोप कर्नाटक के तुमकुरु में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन पर पाकिस्तान स्थित एक व्यक्ति के संपर्क में रहकर देशविरोधी गतिविधियों की साजिश रचने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अल्ला बख्श और जमीर खान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक इंस्टाग्राम चैट की जांच में ऐसे संकेत मिले हैं कि दोनों आरोपी भारत में अशांति फैलाने और युवकों को संगठित करने की कोशिश कर रहे थे। शुरुआती जांच में हत्या और विस्फोट जैसी साजिशों के संकेत भी मिले हैं। हालांकि इनकी पुष्टि अभी जांच के बाद ही होगी। खुफिया ब्यूरो और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दोनों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 13 PHOTOS:कॉकरोच वाला मास्क पहनकर पहुंचे आंदोलनकारी, हाथ में अंबेडकर की तस्वीर, संविधान के पोस्टर
    Next Article
    वैष्णो देवी जा रही ट्रेन में हादसा:लुधियाना में 2 हिस्सों में बंटी, 1200 यात्री बाल-बाल बचे; हाईस्पीड में होती तो जानी नुकसान हो जाता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment