Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:NEET PG 2026 का एडमिट कार्ड अब 25 अगस्त को जारी होगा

    17 hours ago

    1

    0

    नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में बदलाव किया है। अब एडमिट कार्ड 25 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। NEET PG परीक्षा 30 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी। परीक्षा देश के करीब 340 शहरों में 1,300 से ज्यादा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी 11 अगस्त को जारी की जा चुकी है। पहले एडमिट कार्ड 27 अगस्त को जारी होने थे। बाद में इसे बदलकर 24 अगस्त किया गया था। हालांकि, NBEMS ने बताया कि असम और मेघालय से मिली कुछ मांगों और कुछ परिस्थितियों के कारण तारीख में बदलाव किया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियार बरामद, शोपियां में 3 ओवर ग्राउंड वर्कर पकड़े गए उत्तर कश्मीर के सोपोर के मंजरसीर इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। अभियान के दौरान एक सुनसान घर से एक AK-47 राइफल, 3 मैगजीन, 72 कारतूस, 4 हैंड ग्रेनेड और एक IED बरामद किया गया। उधर शोपियां में तीन ओवर ग्राउंड वर्कर को पकड़ा गया है।शाह ने कहा- आतंकवाद से लड़ाई में AI का इस्तेमाल बढ़ेगा शाह बोले- घुसपैठ और अवैध प्रवास पर जीरो टॉलरेंस नीति हो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों को घुसपैठ और अवैध प्रवास पर ज़ीरो टॉलरेंस अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने आतंकवाद से लड़ाई में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल बढ़ाने को कहा। शाह ने नई दिल्ली में 9वीं नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रैटेजिस कॉन्फ्रेंस (NSSC) 2026 का उद्घाटन किया। इसमें देशभर से करीब 850 अधिकारी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा के लिए जुटे। कॉन्फ्रेंस के पहले दिन आतंकवाद, कट्टरपंथ, साइबर अपराध और पाकिस्तान की प्रॉक्सी वॉर पर चर्चा हुई। मणिपुर के सेनापति जिले में गोलीबारी में CRPF जवान घायल, कई घर जलाए गए मणिपुर के सेनापति जिले में दो गुटों के बीच गोलीबारी में CRPF का जवान घायल हो गया और कई घर जला दिए गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़कें जाम कर दीं। पुलिस ने बताया कि सोमवार को उपद्रवियों ने कांगपोकपी जिले के तापहोउ कुकी गांव में तड़के करीब 2.30 बजे एक घर में आग लगा दी। घटना के बाद, सुबह 4 बजे सेनापति जिले के नागा तापहोउ में कई घर जला दिए गए। सुबह करीब 9.20 बजे तापहोउ नागा इलाके में दो गुटों के बीच गोलीबारी में CRPF का एक जवान घायल हो गया। आगजनी की घटनाओं के बाद विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए; स्थानीय लोग सेनापति गेट पर जमा हुए और नेशनल हाईवे 2 पर लकड़ी के लट्ठे और टायर जलाए, जिससे गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई। हालात को काबू में करने के लिए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने महुआ मोइत्रा के गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगाई कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी हुए गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगा दी। यह वारंट महुआ के कृष्णानगर अदालत में पेश नहीं होने के कारण जारी हुआ था। हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 27 अगस्त को तय की है । मोइत्रा पर महिलाओं का अपमान करने और कथित तौर पर नफरत फैलाने वाले भाषण देने का आरोप है, जिसके बाद कृष्णानगर अदालत ने उन्हें प्री-कॉग्निजेंस समन जारी किया था। कोलकाता के स्कूल में बच्चे को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती कोलकाता के भवानीपुर में सोमवार को स्कूल के लंच ब्रेक में पहली कक्षा के छात्र को सांप ने काट लिया। एक हफ्ते के अंदर शहर में स्कूली बच्चों को सांप के काटने की यह दूसरी घटना है। मामला मित्रा इंस्टीट्यूशन स्कूल का है। स्कूल प्रशासन बच्चे को अस्पताल ले गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। राज्य वन विभाग ने स्कूल परिसर की तलाशी ली। इससे पहले एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 3 के एक छात्र को सांप ने काट लिया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। छात्र की सुसाइड को लेकर IIT दिल्ली, JNU में हुए विरोध प्रदर्शन IIT दिल्ली के छात्र की सुसाइड से हुई की मौत को लेकर IIT दिल्ली के छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं । IIT दिल्ली में MSc फिजिक्स के सेकेंड ईयर के छात्र ने 22 अगस्त को छठी मंजिल से कूदकर जान दे दिया था । प्रदर्शनकारी छात्र की मौत को लेकर जवाबदेही और उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं । यह जानकारी जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की छात्रसंघ अध्यक्ष अदिति ने अपने X पर दिया । जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के छात्रों ने भी इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था । इस दौरान पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। सुप्रीम कोर्ट बोला- हर सड़क पर अतिक्रमण मुक्त फुटपाथ जरूरी सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि फुटपाथ इंसानी जीवन का जरूरी हिस्सा हैं। कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पूछा कि पैदल चलने वालों के लिए सही तरह से चिन्हित और अतिक्रमण मुक्त जगह बनाने के उसके निर्देशों पर कितना अमल हुआ है। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्वत: संज्ञान वाले मामले में पक्षकार बनाया। यह मामला हर सड़क पर पैदल चलने वालों के लिए सही तरह से चिन्हित फुटपाथ सुनिश्चित करने से जुड़ा है। बेंच ने केंद्र की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज से कहा, “पहला कदम पैदल चलने वालों की जगह को सही तरह से चिन्हित करना है। लोगों को सड़क पर चलते समय सुरक्षा का भरोसा होना चाहिए। जहां भी सड़क है, वहां लोग चिन्हित जगह पर ही चलें।” कोलकाता के कार शोरूम में आग, 30 गाड़ियां जलकर खाक कोलकाता एयरपोर्ट के पास एक कार शोरूम में सोमवार सुबह करीब 4.45 बजे आग लग गई। घटना में 30 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। आठ दमकलकर्मियों ने तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। तमिलनाडु में गरीब परिवारों को 3 LPG सिलेंडर मुफ्त देने का ऐलान; महिलाओं-ट्रांसजेंडरों के लिए फ्री बस यात्रा तमिलनाडु के CM विजय ने सोमवार को गरीब परिवारों को तीन मुफ्त LPG सिलेंडर देने का ऐलान किया। विधानसभा में उन्होंने बताया कि अन्नपूर्णी सुपर सिक्स योजना के पहले फेज में यह सुविधा दी जाएगी। विजय ने चुनाव से पहले पात्र परिवारों को हर साल 6 मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था। अब शुरुआत में 3 सिलेंडर दिए जाएंगे और उनकी कीमत सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा होगी। योजना से करीब 1.30 करोड़ परिवारों को फायदा होगा। CM ने महिलाओं और ट्रांसजेंडरों के लिए मुफ्त बस यात्रा का दायरा बढ़ाने का भी ऐलान किया। 2 अक्टूबर से एक्सप्रेस, LSS और डीलक्स सरकारी बसों में भी किराया नहीं लगेगा। विजय ने परंदूर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को बंद करने की भी घोषणा की। लद्दाख के लेह में 3.5 तीव्रता का भूकंप, चंबा में भी झटके लगे लद्दाख के लेह में सोमवार सुबह 8:25 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप 120km की गहराई में आया। इससे पहले रविवार को भी लेह में 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। सोमवार सुबह ही हिमाचल प्रदेश के चंबा में भी 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व AAP विधायक नरेश बालयान की जमानत पर पुलिस से 4 हफ्ते में जवाब मांगा सुप्रीम कोर्ट ने मकोका केस में AAP के पूर्व विधायक नरेश बालयान की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने पुलिस से चार हफ्ते में जवाब मांगा है। बालयान पर फरार गैंगस्टर कपिल सांगवान से संबंध रखने का आरोप है। बंगाल में BJP कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, पार्टी के स्थानीय नेता पर आरोप; TMC समर्थकों के साथ हमला कराने का दावा पश्चिम बंगाल के बारुईपुर के उत्तर टंगारबेरिया में BJP कार्यकर्ता बापी प्रमाणिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें फोन करके घर से बाहर बुलाया गया था, जिसके बाद रास्ते में उनकी बेरहमी से पिटाई की गई और धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस मामले में BJP के स्थानीय नेता सुजन मंडल का नाम भी सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने TMC समर्थित लोगों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। स्थानीय BJP कार्यकर्ताओं के मुताबिक, बापी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे और राजनीतिक उत्पीड़न के कारण लंबे समय तक घर से दूर रहे थे। BJP के सत्ता में आने के बाद वे वापस लौटे और हाल ही में इलाके में दुकान खोली थी। BJP कार्यकर्ता बादल मंडल ने आरोप लगाया कि घटना से पहले कुछ लोगों ने उन्हें और उनके साथियों को लोहे की छड़, लाठी और बंदूकों से धमकाया और हमला किया। बादल के मुताबिक, वह बाइक तेज चलाकर वहां से निकल गए और बाद में बापी को फोन किया। इसके कुछ देर बाद बापी की बेरहमी से पिटाई किए जाने की जानकारी मिली। मामले में पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस हत्या की वजह और इसमें नामजद लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। मणिपुर के सेनापति में नागा गांवों में कई घर जलाए गए, कुकी समूह पर आरोप मणिपुर के सेनापति जिले के कुकी ताफौ और लियांगमई नागा ताफौ गांवों में सोमवार सुबह अज्ञात हथियारबंद लोगों ने कई नागा घरों में आग लगा दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के समय घरों में लोग मौजूद थे, उनकी मौत की आशंका है। गांव निवासी पॉल चावांग ने आरोप लगाया कि इम्फाल-गुवाहाटी बस सेवा जारी रहने के विरोध में कुकी समूह ने हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने आग बुझाने पहुंची दमकल टीम को भी रोकने की कोशिश की। हालांकि, हमले में किसकी भूमिका थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। नागपुर में क्लोरीन गैस लीक, 40 से ज्यादा लोग बीमार; खांसी और सांस लेने में दिक्कत महाराष्ट्र के नागपुर के गोधनी इलाके में देर रात करीब 1 बजे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन गैस लीक हो गई। 900 किलो क्षमता वाले सिलेंडर से गैस निकलकर आसपास के रिहायशी इलाकों में फैल गई। इससे 40 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। कई लोगों को खांसी और सांस लेने में परेशानी हुई। पुलिस और प्रशासन ने आसपास के लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड, ऑरेंज सिटी वाटर और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। कुछ लोगों को स्पर्श अस्पताल और मेयो अस्पताल ले जाया गया। करीब साढ़े चार घंटे चले ऑपरेशन के बाद गैस रिसाव की तीव्रता कम हुई। टीम ने सिलेंडर को निकालकर कास्टिक सोडा वाले पानी के टैंक में डुबो दिया, जिससे जहरीली गैस को न्यूट्रलाइज किया जा सके। IIT दिल्ली के छात्र की मौत को लेकर JNU छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के छात्रों ने IIT दिल्ली के MSc फिजिक्स के सेकेंड ईयर के छात्र की मौत के मामले को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारी छात्र की मौत को लेकर जवाबदेही और उचित कार्रवाई की मांग कर रहे थे। महाराष्ट्र के अमरावती में जिला अस्पताल के चाइल्ड केयर यूनिट में आग, 3 नवजातों की मौत महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) में सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तीसरी मंजिल पर वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगी। उस समय NICU में 39 नवजातों का इलाज चल रहा था। आग लगने के बाद डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत बच्चों को NICU से बाहर निकाला। इस दौरान 3 नवजातों की मौत हो गई, जबकि 6 बच्चों को आगे के इलाज के लिए सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बंगाल में TMC नेता के गैराज में दो बम मिले पश्चिम बंगाल के हवाड़ा में जगतबल्लवपुर में तृणमूल कांग्रेस के पंचायत सदस्य शेख मुस्ताकिन के घर के पास एक गैरेज से दो बम बरामद हुए। स्थानीय लोगों द्वारा पंचायत सदस्य पर भ्रष्टाचार और “कट मनी” लेने का आरोप लगाकर किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान बम मिलने की जानकारी सामने आई। पुलिस मौके पर पहुंची और बमों को सुरक्षित जब्त कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है कि बम वहां कैसे लाए गए और इसके पीछे कौन था। आंध्र प्रदेश: पुलिस की गाड़ी का ब्रेक फेल, एक की मौत, दो घायल आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में ब्रेक फेल होने से पुलिस की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में कांस्टेबल वेंकट रमना की मौत हो गई, जबकि SI नागेंद्र प्रसाद और ड्राइवर राजाबाबू घायल हो गए। तीनों एक जांच के लिए कोंडाकरकम गांव जा रहे थे। घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। संसद 10 दिन पहले ही स्थगित, मानसून सत्र औपचारिक रूप से खत्म नहीं संसद के दोनों सदन 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गए, लेकिन 10 दिन बाद भी मानसून सत्र का औपचारिक सत्रावसान नहीं हुआ है। रविवार सुबह तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं हुई थी। आमतौर पर स्थगन के 3-4 दिन में यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है। इससे महिला आरक्षण लागू करने से जुड़े परिसीमन वाले बिल को बिना नया सत्र बुलाए फिर लाने की अटकलें हैं। सरकार बजट सत्र में बिल पारित नहीं करा पाई थी। 17 अप्रैल को लोकसभा में 528 सांसदों ने मतदान किया था। पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े, जबकि दो-तिहाई बहुमत के लिए 352 वोट जरूरी थे। दक्षिणी राज्यों की आपत्तियों के बाद सरकार ने लोकसभा सीटें समान रूप से 50% बढ़ाने का फॉर्मूला तैयार किया है। देश में एच1एन1 का कोई नया स्वरूप नहीं, घबराने की जरूरत नहीं : आईसीएमआर नई दिल्ली देश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच आईसीएमआर ने रविवार को राहत की बात कही। परिषद ने साफ किया कि एच1एन1 का कोई नया स्वरूप (नया स्ट्रेन) सामने नहीं आया है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। अभी फैल रहा इन्फ्लुएंजा ए (एच1एन1) पीडीएम 09 वायरस ए/मिसौरी/11/2025 जैसा है। आईसीएमआर के मुताबिक मौसमी इन्फ्लुएंजा आमतौर पर अपने आप ठीक हो जाता है। बुखार, खांसी और बदन दर्द इसके प्रमुख लक्षण हैं। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों में खतरा ज्यादा है। NSA अजित डोभाल आज चीन पहुंचेंगे, सीमा विवाद पर बातचीत करेंगे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल सोमवार को चीन पहुंचेंगे। वे मंगलवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ सीमा विवाद पर 25वें दौर की विशेष प्रतिनिधि वार्ता करेंगे। यह बैठक 12-13 सितंबर को दिल्ली में होने वाली ब्रिक्स समिट से पहले हो रही है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, सीमा पर शांति बेहतर द्विपक्षीय संबंधों की पहली शर्त है। महाराष्ट्रः 13 साल से कम उम्र तो कोचिंग सेंटरों में नो एंट्री महाराष्ट्र सरकार ने निजी कोचिंग सेंटरों के नियमन के लिए कानून का ड्राफ्ट जारी किया है। इसमें रोज अधिकतम 5 घंटे की कक्षाएं और 13 साल से कम उम्र के बच्चों के दाखिले पर रोक प्रस्तावित है। 25 से ज्यादा छात्रों वाले सेंटरों का रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। कोर्स बीच में छोड़ने पर फीस 10 दिन में लौटानी होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराष्ट्र में सरकारी अस्पताल में आग, 3 बच्चों की मौत:36 को बचाया; परिजन बोले- गार्ड-नर्स सबसे पहले पहुंचे, धुआं भरे वार्ड से नवजातों को निकाला
    Next Article
    दिल्ली में स्विफ्ट-SUV की टक्कर, AAP-भाजपा विधायक समेत 6 घायल:इनोवा में साथ थे दोनों MLA; दूसरी लेन से आई कार डिवाइडर से टकराकर भिड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment