Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

    1 hour from now

    1

    0

    भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने एक ही दिन में एक ऐसा तहलका मचा दिया जिससे चार देशों की असली हैसियत पूरी दुनिया के सामने आ गई। पाकिस्तान, तुर्की और सऊदी। इनका इस्लामिक नाटो और बांग्लादेश जो इनके नक्शे कदम पर है। इन चारों देशों को विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने एक ही दिन में एक ही बयान से ऐसा धोया कि इनकी सारी चालबाजी, सारी साजिश हवा में उड़ गई। कुछ कहने से पहले ही इनके एक्सप्रेशनंस ने वो काम कर दिया कि पूरा हॉल और सोशल मीडिया हिल गया। दरअसल बता दें कि पाकिस्तान और तुर्की ने सऊदी अरब के साथ मिलकर मक्का डिफेंस एग्रीमेंट साइन किया है। जिसके तहत एक देश पर हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा। इस डिफेंस एग्रीमेंट को बढ़ाने की तैयारी हो रही है ताकि यह भारत और इजराइल के खिलाफ इस्लामिक नाटो में बदल जाए। अब इस तिगड़ी में शामिल होने के लिए बांग्लादेश ने भी अपनी इच्छा जता दी। इसे भी पढ़ें: Trump की धमकी के बीच अचानक रूस पहुंचे जयशंकर का धमाका, पुतिन को दिया मोदी का सीक्रेट मैसेज!इसी कड़ी में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पाकिस्तान और तुर्की को सबसे पहले आईना दिखाया और फिर उसके बाद बांग्लादेश को भी निपटाया। दरअसल डॉ एस जयशंकर से यह सवाल पूछा गया कि पाकिस्तान, तुर्की और सऊदी अरब ने मक्का पैक्ट साइन कर लिया है। इसका भारत पर क्या असर पड़ने वाला है? अब इस सवाल का जवाब देते हुए डॉक्टर एस जयशंकर ने कहा कि तीनों देशों के सामने मौजूदा समय में सैन्य परिस्थितियां बनी हुई है। एस जयशंकर के कहने का मतलब है कि तीनों देश मौजूदा समय में किसी दूसरे देश से पिट रहे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि मक्का समझौते ने इन हालात से निपटने के लिए इन तीनों देशों के लिए अभी तक क्या किया? मक्का एग्रीमेंट पर डॉ एस जय शंकर ने कहा कि जब खुद के घर शीशे के हो तो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंके जाते। एस जयशंकर साहब ने सीधे इन तीनों की धज्जियां उड़ाते हुए यह भी कहा कि जिस डिफेंस पैक्ट की तुम ढींगे हाक रहे हो, उसने तुम्हारी सुरक्षा के लिए जमीन पर क्या उखाड़ लिया। इसे भी पढ़ें: Russia में Jaishankar, China में Doval, Japan में Piyush Goyal ने संभाला मोर्चा, आखिर क्या है Modi का मिशन?पाकिस्तान को बलूचिस्तान और अफगानिस्तान में इस समय ये लोग धो रहे हैं। तुर्की के अड्डों पर इजराइल का खौफ मंडरा रहा है और वहीं सऊदी अरब को यमन के जो हुती रिबेल्स हैं ये आए दिन धूल चटा रहे हैं। जब खुद ही चारों खाने चित पड़े हैं तो ये इस्लामिक नाटो सिर्फ कागज का खिलौना बनकर रह गए हैं। जैसे ही बात बांग्लादेश और वहां की अस्थिरता पर आई तो डॉक्टर जयशंकर साहब ने बिना किसी लाग लपेट के दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। बांग्लादेश जो पाकिस्तान और तुर्की की राह पर चलकर भारत को आंख दिखाने की भूल कर रहा था उसे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इसी बयान से गहरी नींद से जगा दिया।   
    Click here to Read more
    Prev Article
    Shelley Fabares Death | 'द डोना रीड शो' और 'कोच' फेम शेली फैबरेस का 82 साल की उम्र में निधन
    Next Article
    Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment